bukhar ke fayede benefits of fever to increase immunity
Mild Fever Benefits: हल्का फुल्का बुखार हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. मगर Fever आते ही लोग कई सारी दवाईयों का सेवन करना शुरु कर देते हैं. बता दें, बुखार हमारे स्वस्थ शरीर का संकेत है. यह बात सच है कि बुखार आने पर शरीर में दर्द, बेचैनी और कमजोरी आ जाती है. मगर ये हमारे शरीर को वायरस से बचाने के लिए काम आता है. आइए जानते हैं कि Fever किस तरह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है और कब हमारे शरीर को बुखार को खत्म करने के लिए दवा का सहारा लेना चाहिए?
बुखार आने के कारण
जब हमारे शरीर में कोई वायरस या बैक्टीरिया आक्रमण करता है, तब हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है. इम्यून सिस्टम वायरस को अंदर आने से रोकता है, जिससे शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है. बाहरी तौर पर ये Fever का रूप ले लेता है. Fever आना आपके स्ट्रॉग इम्यून सिस्टम का संकेत है.
बुखार आने के फायदे
रोगाणुओं से लड़ाई: Fever से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे कई प्रकार के रोगाणुओं का विकास रुक जाता है. उच्च तापमान पर कई रोगाणु जीवित नहीं रह पाते हैं.
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए: Fever आने पर शरीर में इम्यून सेल्स की संख्या बढ़ जाती है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं.
साइटोकिन्स का उत्पादन: Fever साइटोकिन्स नामक प्रोटीन का उत्पादन बढ़ाता है, जो इम्यून सिस्टम को रेगुलेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
शरीर की मरम्मत: Fever हीट शॉक प्रोटीन को सक्रिय करता है, जो क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं. इससे आपका शरीर फिर से हीलिंग मोड पर चला जाता है.
बुखार आने पर कब लें दवा?
हल्के बुखार होने पर आप बस ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. शरीर को हाइड्रेट रखने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है. मगर आपके Fever का तापमान 102 डिग्री फ़ारेनहाइट या उससे ज्यादा चला जाए, तब आप दवा का सहारा ले सकते हैं. दवा 3-4 बार से ज्यादा ना लें. अगर 3-4 बार दवा लेने पर भी आपको आराम ना मिले, तब तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच कराएं. ज्यादा तेज Fever होने पर इम्यून सिस्टम आपके बुरे रोगाणुओं के साथ साथ अच्छे रोगाणुओं को भी खत्म करने लगता है, जो कि शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसीलिए ऐसे लक्षण दिखने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.