शरीर में कैल्शियम कम होने पर उभरते हैं ये लक्षण, यहां शुरू होता है सबसे पहले दर्द...

अक्सर लोग कैल्शियम की कमी होने पर कैल्शियम से भरपूर खाना और सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, जो उनके सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं.

Published date india.com Published: July 7, 2018 6:21 AM IST
leg-pain symptoms
leg-pain symptoms

नई दिल्ली: कैल्शियम से भरपूर खाना हड्डियों और जोड़ों को हेल्दी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. साथ ही यह दांतों को मजबूत बनाता है और रक्त कोशिकाओं को मजबूत बनाता है. ब्लड को नियंत्रित करने और डायबिटीज से बचाने में भी कैल्शियम महत्वपूर्ण रोल निभाता है.

अक्सर लोग कैल्शियम की कमी होने पर कैल्शियम से भरपूर खाना और सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, जो उनके सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. इसलिए आपको कैल्शियम के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है.

ek_joint-pain

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कैल्शियम की कमी के लक्षण

– कैल्शियम की कमी से ना केवल मांसपेशियों में अकड़न और दर्द होता है बल्कि थकावट होने लगती है. अगर आप थोड़ा काम करके भी थकने लगें

तो समझ लीजिए शरीर में किसी चीज की कमी हो रही है.

– कमजोर दांत, कमजोर नाखून, झुकी कमर, बालों का टूटना या झड़ना भी कैल्शियम की कमी के कारण होता है.

– नींद ना आना, डर लगना और दिमागी टेंशन रहना कैल्शियम की कमी की वजह हो सकती है.

CANCER: इन 15 प्रॉब्लम्स को इग्नोर ना करें महिलाएं, होते हैं कैंसर के आरंभिक लक्षण…

ध्यान रखें

जिन लोगों की बॉडी में कैल्शियम की कमी हो, वो बिना डॉक्टर की सलह के किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट्स ना लें और ना ही कोई दवा खाएं. डॉक्टर की सलाह आपकी बॉडी को सही तरीके से हेल्दी बनाए रखने में मदद करेगी इसलिए उनकी सलाह से ही सेहतमंद खानपान के साथ ही सप्लीमेंट लें. हरी सब्जियां, दही, बादाम और पनीर कैल्शियम के मुख्य स्रोत हैं.

हेल्थ की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.