Alert: Nail Extention लगाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा! जानिए कैसे करता है ये हमारे शरीर को प्रभावित?

Nail Extension Cancer Risk: नेल एक्सटेंशन से आपके अंदर कैंसर होने के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है. मगर ऐसा क्यों होता है, इसके बारे में कोई नहीं जानता. आज जानेंगे कि किस तरह फैशन हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

Published date india.com Published: December 17, 2025 12:41 PM IST
Nail Extension increases the Cancer Risk
Nail Extension increases the Cancer Risk

Side Effects of Nail Extensions: आजकल नेल एक्सटेंशन बहुत लोकप्रिय हो गया है. लंबे, चमकदार नाखून हर लड़की को पसंद आते हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये खूबसूरती आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है? कई अध्ययनों से पता चला है कि नेल एक्सटेंशन लगवाने से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

नेल एक्सटेंशन क्या है?

नेल एक्सटेंशन में Artificial नाखून लगाए जाते हैं. ये एक्रिलिक या जेल से बनते हैं. जेल नेल्स को सख्त करने के लिए UV लैंप का इस्तेमाल होता है. ये लैंप अल्ट्रावायलेट किरणें निकालती हैं, जो सूरज की UVA किरणों जैसी होती हैं. UVA किरणें त्वचा में गहराई तक जाती हैं और सेल्स को नुकसान पहुंचाती हैं.

कैसे बढ़ता है कैंसर का खतरा?

UV लैंप से निकलने वाली किरणें त्वचा की कोशिकाओं के DNA को खराब कर सकती हैं. इससे सेल्स में म्यूटेशन हो जाता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है. कुछ अध्ययनों में पाया गया कि बार-बार UV एक्सपोजर से हाथों की त्वचा पर स्किन कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.

एक्रिलिक नेल्स में इस्तेमाल होने वाला ग्लू

एक्रिलिक नेल्स में इस्तेमाल होने वाले ग्लू में फॉर्मेल्डिहाइड जैसे केमिकल होते हैं, जो कैंसर पैदा करने वाले माने जाते हैं. ये केमिकल त्वचा में जलन, एलर्जी और लंबे समय में गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं. नेल्स हटाने की प्रक्रिया में नाखून पतले हो जाते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है.

क्या सच में खतरा इतना बड़ा है?

कई विशेषज्ञ कहते हैं कि एक-दो बार करवाने से बड़ा खतरा नहीं है. लेकिन हर महीने या बार-बार करवाने से जोखिम बढ़ जाता है. हार्वर्ड और अन्य अध्ययनों में पाया गया कि UV लैंप से एक्सपोजर कम है, लेकिन लंबे समय में सावधानी बरतनी चाहिए. कुछ मामलों में महिलाओं को हाथों पर स्किन कैंसर हुआ, जो UV लैंप से जुड़ा माना गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कैसे बचें इस खतरे से?

  • नेल एक्सटेंशन से पहले हाथों पर SPF 30 या उससे ज्यादा की सनस्क्रीन लगाएं.
  • UV लैंप के नीचे दस्ताने पहनें, जिनमें उंगलियां खुली हों.
  • LED लैंप वाले सैलून चुनें, क्योंकि ये कम UV निकालते हैं.
  • नेल एक्सटेंशन कम से कम करवाएं और नाखूनों को ब्रेक दें.
  • अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स चुनें, जो केमिकल-फ्री हों.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.