
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
इन दिनों HMPV वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या निमोनिया वैक्सीन HMPV वायरस के खतरे को भी कम कर सकती है? आइए डॉक्टर से जानें.
कोरोना वायरस के बाद अभी हम सभी की जिंदगी पटरी पर आई ही थी कि अब एक नई आफत नहीं जन्म ले लिया है. एक बार फिर चीन से निकले एक नए वायरस HMPV वायरस ने हर किसी को दहशत में डाल दिया है. मामले बढ़ने के साथ ही सभी डरे सहमे हैं. चिंता की बात ये है कि अभी तक एचएमपीवी के लिए कोई विशेष वैक्सीन बाजार में मौजूद नहीं है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या निमोनिया वैक्सीन HMPV वायरस के खतरे को भी कम कर सकती है? आइए इसका जवाब डॉक्टर कुलदीप कुमार ग्रोवर ( हेड ऑफ़ क्रटिकल केयर और पल्मोनोलॉजी , सी के बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम) से जानते हैं.
डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर ने बताया कि निमोनिया वैक्सीन HMPV वायरस के खतरे को कम नहीं कर सकती है. HMPV (Human Metapneumovirus) एक अलग तरीके का वायरस है जो ज्यादा फैल रहा है, लेकिन यह वायरस निमोनिया वैक्सीन से नहीं रोका जा सकता. निमोनिया वैक्सीन खासतौर पर फ्लू, इन्फ्लूएंजा और बाकी निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाव करने के लिए बनाई गई है.
निमोनिया एक गंभीर बीमारी है जो फेफड़ों को इफ़ेक्ट करती है, और यह कई कारणों से हो सकती है, जिनमें बैक्टीरिया, वायरस या फंगस शामिल हैं. इन्फ्लूएंजा और सामान्य निमोनिया का सबसे बड़ा कारण बैक्टीरिया और वायरस होते हैं, जिन्हें निमोनिया वैक्सीनेशन से रोका जा सकता है.
जब लोग इन्फ्लूएंजा या सामान्य फ्लू से बीमार होते हैं, तो उनका शरीर कमजोर हो जाता है, जिससे उन्हें निमोनिया का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए निमोनिया वैक्सीनेशन इन्फ्लूएंजा, सामान्य फ्लू और अन्य वायरस से बचाव करती है. यह वैक्सीन आमतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होती है.
हालांकि, HMPV वायरस का अलग प्रभाव होता है और यह निमोनिया वैक्सीन से नहीं बचाया जा सकता. HMPV वायरस बच्चों,सीनियर सिटीजन और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में ज्यादा पाया जाता है. यह वायरस सांस की नली में सूजन और अन्य परेशानियों का कारण बन सकता है. इसलिए, HMPV से बचने के लिए खास सावधानियों की जरूरत होती है, जैसे अच्छे हाथ धोने, मास्क पहनने और संक्रमित व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करना.
इसलिए, हमें यह समझना जरूरी है कि हर वायरस और बीमारी के लिए अलग-अलग उपाय होते हैं और वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है, लेकिन यह सभी वायरस से बचाव नहीं कर सकती.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.