
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
गले में दर्द एक आम लक्षण है, जिसे लोग अक्सर वायरल संक्रमण, सर्दी या टॉन्सिल से जोड़ते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि यह थायराइड की समस्या का संकेत भी हो सकता है? आइए डॉ. शोवना वैष्णवी (सीनियर कंसलटेंट – इंटरनल मेडिसिन, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ,नोएडा) से समझते हैं कि कब गले का दर्द सामान्य है और कब यह थायराइड डिसऑर्डर की ओर इशारा करता ह.
थायराइड ग्रंथि और उसका स्थान-
डॉ. शोवना वैष्णवी ने बताया कि थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि है, जो हमारे गले के ठीक सामने, स्वरयंत्र के नीचे स्थित होती है. यह ग्रंथि हमारे शरीर की चयापचय दर (metabolism) को नियंत्रित करती है और कई आवश्यक हार्मोन्स बनाती है. इसके सूजन या असामान्य कार्य में गड़बड़ी होने पर गले में असहजता या दर्द महसूस हो सकता है.
गले में दर्द और थायराइड की संभावनाएं-
यह एक अस्थायी सूजन होती है, जो अक्सर वायरल संक्रमण के बाद होती है. इसमें गले के सामने दर्द, सूजन और स्पर्श पर कोमलता महसूस होती है. दर्द जबड़े या कान तक भी फैल सकता है.
यह एक ऑटोइम्यून रोग है, जो धीरे-धीरे थायराइड ग्रंथि को क्षतिग्रस्त करता है. प्रारंभिक चरण में हल्की सूजन या भारीपन महसूस हो सकता है, लेकिन आमतौर पर इसमें तेज दर्द नहीं होता.
यदि थायराइड में कोई गांठ बनती है, तो वह आसपास के ऊतकों पर दबाव डाल सकती है, जिससे गले में तकलीफ, निगलने में कठिनाई या स्वरभंग जैसी शिकायतें हो सकती हैं. कभी-कभी यह गांठें कैंसरस भी हो सकती हैं, इसलिए इनका मूल्यांकन ज़रूरी है.
हालांकि बहुत दुर्लभ, लेकिन थायराइड कैंसर का शुरुआती संकेत गले में स्थायी दर्द, गांठ या आवाज़ में बदलाव हो सकता है. अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से परामर्श ज़रूरी है.
कब करें चिंता?
गंभीरता या लगातार लक्षण दिखने पर निम्न जांच करवाई जा सकती हैं:
गले में दर्द अक्सर सामान्य कारणों से होता है, लेकिन अगर यह दर्द असामान्य रूप से लंबे समय तक रहे या अन्य लक्षणों के साथ हो, तो थायराइड की जांच कराना समझदारी है. समय पर निदान से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.