
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Coronavirus In India: चीन सहित विभिन्न देशों में पिछले 24 घंटे में COVID मामलों में अचानक हुई वृद्धि को देखते हुए, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी अलर्ट मोड में आ गया है और कोविड-19 को लेकर नया दिशानिर्देश जारी किया है. एसोसिएशन ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि तत्काल प्रभाव से सभी लोग कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें. लोगों से फेसमास्क पहनने की अपील की गई है. इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.
आईएमए ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में यूएसए, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और ब्राजील, जैसे प्रमुख देशों से लगभग 5.37 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. भारत में पिछले 24 घंटों में 145 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार मामले नए चीन वेरिएंट- BF.7 के हैं. ऐसे में लोगों को अब सतर्कता बरतनी चाहिए.
आईएमए ने कहा है कि भारत में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में मजबूत बुनियादी ढांचे, समर्पित चिकित्सा जनशक्ति, सरकार से सक्रिय नेतृत्व समर्थन और पर्याप्त दवाओं और टीकों की उपलब्धता के साथ, हम अतीत की तरह किसी भी स्थिति का प्रबंधन करने में सक्षम हैं.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अपील
सरकार को 2021 जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है.
आपात स्थिति उपलब्ध कराने के लिए संबंधित मंत्रालयों और विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं.
दवाएं, ऑक्सीजन की आपूर्ति और एम्बुलेंस सेवाएं तैयार रखने के निर्देश
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने राज्य और स्थानीय शाखाओं को जरूरी कदम उठाने के लिए एडवाइजरी जारी की है.
अपने-अपने क्षेत्रों में COVID प्रकोप के मामले में प्रारंभिक कदम उठाने को कहा.
आईएमए भी अपने सभी सदस्यों से काम करने की अपील की है.
महामारी के संभावित प्रकोप से निपटने के लिए पहले की तरह सक्रिय रूप से तैयार रहने को कहा है.
आईएमए ने कहा है कि फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. बेहतर है इलाज से इसकी रोकथाम की जाए. इसलिए, सभी को सलाह दी जाती है कि वायरस पर काबू पाने के लिए गाइडलाइन का पालन जरूर करें.
देखें गाइडलाइन
1. सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का प्रयोग करना है.
2. सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी है.
3. साबुन और पानी या सैनिटाइज़र से नियमित रूप से हाथ धोना.
4. सार्वजनिक समारोहों जैसे विवाह, राजनीतिक या सामाजिक बैठकों आदि से बचना चाहिए.
5. अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से बचें.
6. बुखार, गले में खराश, खांसी, लूज मोशन आदि जैसे लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लें.
7. एहतियाती खुराक सहित अपना कोविड टीकाकरण जल्द से जल्द करवाएं.
8. समय-समय पर जारी सरकारी एडवाइजरी का पालन करें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.