Covid-19 In India: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने चेतावनी दी है कि, कोरोना अब भी हमारे बीच मौजूद है इसलिए हमें सतर्क रहना होगा. पॉल ने कहा कि कोविड -19 अभी भी है, पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ा है. अभी फिर से सभी सावधानियां जरूरी हैं, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाएं. उन्होंने ये भी कहा कि कॉर्बेवैक्स के साथ हेटेरोलॉगस या मिक्स-मैच विकल्प के लिए एहतियाती खुराक के लिए मंजूरी दी गई है.
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) ने चेतावनी दी है कि, कोरोना संक्रमण से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी को लेकर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है. इससे बचाव के लिए वैक्सीन की प्रिकॉशनरी डोज लेने की जरूरत है. कोवैक्सीन और कोविशील्ड के साथ अब कॉर्बेवैक्स वैक्सीन भी बूस्टर डोज के तौर पर लगाई जा रही है, इसे लगवना जरूरी है.
Delhi | Precaution dose necessary. Covid-19 still there, has risen in past few days. All precautions necessary, masks & social distancing crucial. Corbevax vaccine approved for precaution dose for heterologous or mix-match option: Dr VK Paul, Member Health, NITI Aayog pic.twitter.com/3OYNqXW5qo
— ANI (@ANI) August 18, 2022
कोरोना वायरस के संक्रमण में फिर से इज़ाफा हुआ है. बीते 24 घंटे में कोविड के 12608 नए मरीज़ मिले हैं. बुधवार के मुकाबले आज करीब साढ़े तीन हज़ार ज्यादा केस आए हैं. भारत में बुधवार को कोविड-19 के 9,062 नए मामले सामने आए थे. एक्टिव केस की संख्या अब 1,01,343 पर पहुंच गई है. जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.48% पर है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश के 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आधे से ज्यादा कोरोना के सक्रिय केस सामने आ रहे हैं. पंजाब में एक्टिव मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है. दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और गुजरात में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ रहे हैं. देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1,05,058 हो गई है. जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.49 फीसदी पर पहुंच गई है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.