ये 5 रोजमर्रा की आदतें बढ़ा सकती हैं स्किन कैंसर का खतरा! इग्नोर करने पर पड़ सकते हैं लेने के देने

Skin Cancer Causes Daily Habits: स्किन कैंसर बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. इसको ये 5 रोजमर्रा की आदतें काफी बढ़ा सकती हैं. नजरअंदाज करने पर आपको बड़ा खतरा मोल लेना पड़ सकता है इसीलिए इसको बिल्कुल नजरअंदाज ना करें.

Published date india.com Published: December 2, 2025 5:33 PM IST
Skin Cancer Causes Daily Habits,
Skin Cancer Causes Daily Habits,

Daily Routine Skin Cancer: त्वचा का कैंसर आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कैंसर है. अच्छी बात यह है कि इसे ज्यादातर मामलों में रोका जा सकता है. लेकिन हमारी कुछ छोटी-छोटी रोज की आदतें ही इसे न्योता देती हैं. आइए जानते हैं वो 5 गलतियाँ जो आप शायद हर दिन कर रहे हैं.

स्किन कैंसर को बढ़ाने वाली खराब आदतें

1. बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलना

सुबह 10 से दोपहर 4 बजे के बीच सूरज की अल्ट्रावायलेट (UV) किरणें सबसे खतरनाक होती हैं. इस समय बिना सनस्क्रीन, टोपी या पूरी बाजू के कपड़े के बाहर निकलना स्किन कैंसर का सबसे बड़ा कारण है. सिर्फ 15-20 मिनट की तेज धूप भी नुकसान पहुँचा सकती है.

2.गलत तरीके से सनस्क्रीन लगाना

बहुत लोग सनस्क्रीन लगाना तो याद रखते हैं, लेकिन कम मात्रा लगाते हैं या हर 2-3 घंटे में दोबारा नहीं लगाते. बाहर निकलने से 20 मिनट पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन भरपूर मात्रा में लगाएं. बादल छाए होने पर भी UV किरणें पहुँचती हैं, इसलिए रोज लगाएँ.

3. टैनिंग बेड का इस्तेमाल करना

कई लड़कियाँ और लड़के गोरा रंग पाने के लिए टैनिंग बेड या मशीन का सहारा लेते हैं. ये मशीनें सूरज से भी ज्यादा खतरनाक UVA किरणें छोड़ती हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने टैनिंग बेड को “कैंसर पैदा करने वाला” घोषित किया है. एक बार इस्तेमाल करने से भी मेलानोमा (सबसे घातक स्किन कैंसर) का खतरा 75% तक बढ़ जाता है.

4. तिल या मस्सों को नजरअंदाज करना

शरीर पर नया तिल आना, पुराना तिल बढ़ना, रंग बदलना, खुजली होना या खून निकलना, ये स्किन कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. ज्यादातर लोग इन्हें मामूली समझकर इग्नोर कर देते हैं. हर महीने अपने शरीर को आईने में देखें. कुछ भी अजीब लगे तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से मिलें.

5. धूम्रपान और शराब का ज्यादा सेवन

सिगरेट में मौजूद केमिकल त्वचा की कोशिकाओं के DNA को नुकसान पहुँचाते हैं. धूम्रपान करने वालों में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (एक तरह का स्किन कैंसर) का खतरा दोगुना हो जाता है. इसी तरह रोजाना ज्यादा शराब पीना भी त्वचा के कैंसर का खतरा बढ़ाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बचाव को आसान तरीके

  • रोज सनस्क्रीन लगाएँ
  • तेज धूप में छाता, टोपी, चश्मा इस्तेमाल करें
  • टैनिंग बेड से दूर रहें
  • सिगरेट-शराब छोड़ें
  • हर महीने अपनी त्वचा

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.