Dental Health May Reduce Head Neck Cancer Research
रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बात, दांतों की सफाई से कम होता है सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा
रिसर्च में पाया गया कि जिन मरीजों के दातों की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी थी और नियमित रूप से डॉक्टर के पास जा रहे थे, वो कैंसर होने के बावजूद भी अधिक दिन तक स्वस्थ रहे हैं
कैंसर गंभीर और जानलेवा बीमारी है. दुनियाभर में होने वाली कुल मौतों में दूसरा सबसे बड़ा कारण कैंसर ही है. चिंता की बात ये है कि देश में भी कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अलग-अलग कैंसर से हर साल लाखों लोगों की जान चली जाती है. कैंसर के कई प्रकार ऐसे हैं, जिनके लक्षण कई बार सामान्य लगते हैं, ऐसे में हम इन्हें इग्नोर कर देते हैं और ये खतरनाक होते चले जाते हैं. ऐसे में सचेत रहने की जरूरत है.
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अगर हम दांतों की साफ-सफाई अच्छी तरह से करें तो सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा कम रहता है. हालांकि ऐसा हम नहीं कह रहे हैं . हाल ही में कई देशों के शोधकर्ताओं ने मिलकर एक अध्ययन किया. उसमें इस बात का खुलासा किया गया है.
क्या कहता है रिसर्च-
इंटरनेशनल हेड एंड नेक कैंसर एपिडेमियोलाजी (आईएनएचएएनसीई) कंसोर्टियम द्वारा किए गए रिसर्च में बताया गया कि जो लोग नियमित रूप से डेंटिस्ट के पास जाते हैं, उनके शरीर में कैंसर के लक्षणों को जल्दी पहचाना जा सकता है. ऐसे में उनके इलाज में आसानी होती है और मर्ज जल्दी समझ में आ जाता है.
इंटरनेशनल हेड एंड नेक कैंसर एपिडेमियोलॉजी (आईएनएचएएनसीई) कंसोर्टियम द्वारा किए गए इस को अध्ययन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल में प्रकाशित किया गया है.
रिसर्च में सामने आईं ये बातें-
रिसर्च सिर और गर्दन के कैंसर के कुछ मरीजों का डाला निकाला गया. इसमें मसूड़ों से खून आना, तितनी बार दांत ब्रश करता, माउथवॉश का उपयोग और पिछले 10 सालों में व्यक्ति कितनी बार दंत चिकित्सक के पास गया है इसकी जानकारी जुटाई गई.
रिसर्च में पाया गया कि जिन मरीजों के दातों की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी थी और नियमित रूप से डॉक्टर के पास जा रहे थे, वो कैंसर होने के बावजूद भी अधिक दिन तक स्वस्थ रहे हैं. रिसर्च में ये भी देखा गया कि जो लोग 10 साल के अंदर 5 से ज्यादा बार दंत चिकित्सक के पास गए हैं, उनकी जीने की संभावना बढ़ गई थी. जिन्होंने कभी दांतों के डॉक्टर को नहीं दिखाया और अचानक कैंसर का पता चला उनके जीने की संभावना कम थी. यह पाया गया कि जिनके दांत अच्छे थे और 20 से ज्यादा असली दांत थे उनकी भी बचने की संभावना ज्यादा थी. गले के पिछले हिस्से के कैंसर जैसे टॉन्सिल और तालू के कैंसर में यह अंतर सबसे ज्यादा देखा गया.
Add India.com as a Preferred Source
सिर और गर्दन का कैंसर क्या होता है?
सिर और गर्दन के कैंसर का मुख्य कारण अनवान्टेड तरीके से uniquely mutated cells का बढ़ना होता है. ये नियमित और स्वस्थ सेलों की तरह काम नहीं करती हैं. ऐसे में असामान्य सेलें आकार बदल लेती हैं और अनियमित तरीके से विकसित हो जाती हैं, जिससे कैंसर की उत्पत्ति होती है.
सिर और गर्दन के कैंसर के लक्षण-
-बार-बार सिरदर्द होना
-चबाने या निगलने पर दर्द होना
-फेसियल सुन्न होना या दर्द
-लगातार कान का दर्द या संक्रमण
-बार बार साइनस संक्रमण
-अपर दांत दर्द
-मुंह, गले या गर्दन में एक गांठ
-आवाज में बदलाव
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.