क्या एक उम्र के बाद सच में बढ़ना बंद हो जाते हैं बाल? डॉक्टर ने बताया पूरा सच

क्या सच में एक उम्र के बाद बाल बढ़ना बंद हो जाते हैं? इस आम धारणा पर डर्मेटोलॉजिस्ट ने वैज्ञानिक जवाब दिया है और बताया है कि किन वजहों से बालों की ग्रोथ धीमी पड़ती है और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए.

Written by: Shweta Bajpai Edited by: Shweta Bajpai
Published: July 17, 2026, 10:30 AM IST
  • डॉक्टर के अनुसार बाल जीवनभर बढ़ते हैं, लेकिन उम्र के साथ उनकी ग्रोथ धीमी हो सकती है
  • जेनेटिक्स, हार्मोन, पोषण की कमी और तनाव बालों के पतले होने और झड़ने की बड़ी वजह हैं
  • प्रोटीन, आयरन, विटामिन और ओमेगा-3 से भरपूर डाइट बालों को मजबूत बनाने में मदद करती है
  • अगर बाल तेजी से झड़ रहे हों या गंजेपन के लक्षण दिखें तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए

लंबे बाल लगभग हर किसी को अच्छे लगते हैं, हर लड़की चाहती है कि उसके बाल कमर के नीचे तक लहराएं, लेकिन कई बार बालों की सेहत या फिर फैशन के चक्कर में हम बाल कटा देते हैं और उसके बाद हजार कोशिशों के बावजूद बाल नहीं बढ़ते हैं. ऐसे में आपने कई लोगों को ये कहते सुना होगा कि एक उम्र के बाद बाल बढ़ना बंद हो जाते हैं, लेकिन क्या ये वाकई सच है? आइए डॉ. चांदनी जैन गुप्ता, (एम बी बी एस और एम् डी – डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन एलांटिस हेल्थ्केयर , नई दिल्ली) से जानते हैं.

बाल जीवन भर बढ़ते रहते हैं-

डॉ. चांदनी ने बताया कि बहुत से लोग मानते हैं कि जीवन में एक समय के बाद बालों का बढ़ना रुक जाता है, लेकिन यह सच नहीं है. असल में, बाल जीवन भर बढ़ते रहते हैं, लेकिन समय के साथ उनके बढ़ने का तरीका बदल जाता है. बालों के बढ़ने की रफ़्तार पहले से धीमी हो जाती है, यानी जवानी के दिनों की तुलना में बाल पतले हो जाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ बाल धीरे-धीरे बढ़ते हैं और कमज़ोर भी हो जाते हैं.

उम्र के साथ बालों में होने वाले बदलाव ही बालों के झड़ने का एकमात्र कारण नहीं हैं, जेनेटिक्स, हार्मोन, खान-पान और स्ट्रेस का लेवल भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. पुरुषों में बालों का पतला होना एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया, से जुड़ा होता है, जबकि महिलाओं में मेनोपॉज़ के बाद हार्मोनल बदलावों के कारण बाल पतले होने लगते हैं. शरीर में आयरन, विटामिन D, विटामिन B12, जिंक और प्रोटीन की कमी का भी बालों के बढ़ने पर असर पड़ता है.

इन चीजों को डाइट में करें शामिल-

बालों का सही विकास स्वस्थ स्कैल्प और अच्छी सेहत पर निर्भर करता है. प्रोटीन, हरी सब्ज़ियों, फलों, नट्स, अंडों और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट बालों को मज़बूती देने के लिए ज़रूरी पोषक तत्व प्रदान करती है. हीट वाले उपकरणों, केमिकल ट्रीटमेंट और बालों को कसकर बांधने वाले हेयरस्टाइल के ज़्यादा इस्तेमाल से बचें, क्योंकि ये बालों की बनावट और जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं. स्कैल्प की देखभाल, तनाव कम करने, भरपूर नींद लेने और पर्याप्त पानी पीने पर भी ध्यान दें.

अगर आपको असामान्य रूप से बाल झड़ने, बालों की मांग चौड़ी होने, गंजेपन के पैच या बाल साफ़ तौर पर पतले होने जैसी समस्या दिखे, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें. शुरुआती जांच से बालों के झड़ने के ऐसे कारणों का पता चल सकता है जिनका इलाज संभव है और आगे बालों को झड़ने से रोका जा सकता है. बालों की समस्याओं के कारणों के आधार पर डॉक्टर टॉपिकल दवाएं, गोलियां या न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स, प्लेटलेट रिच प्लाज़्मा थेरेपी या अन्य एडवांस्ड ट्रीटमेंट की सलाह दे सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.