
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
आज के समय में लैपटॉप का इस्तेमाल आम हो गया है. छोटा हो या बड़ा हर किसी को लैपटॉप पर काम करने की आदत सी हो गई है. लगभग सभी ऑफिसेज में वर्कर्स का काम लैपटॉप पर ही होता है. आपको अक्सर अपने इर्द गिर्द कुछ लोग गोद में लैपटॉप रखकर काम करते हुए दिख जाएंगे. गोद में लैपटॉप रखकर इस्तेमाल करना बहुत आम हो गया है. अगर आप भी गोद में लैपटॉप रखकर काम करते हैं तो आपकी यह छोटी सी गलती आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकती है.
हालांकि ये काफी खतरनाक हो सकता है और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप गोद में लैपटॉप रखने के नुकसान जान लेंगे तो अगली बार गोद में लैपटॉप नहीं रखेंगे. बेशक, गोद में लैपटॉप लेकर बिस्तर पर काम करना भले ही अच्छा लगे, लेकिन इसमें एक बड़ा खतरा छिपा है.आइए जानते हैं ये कैसे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
टोस्टेड स्किन सिंड्रोम-
लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा त्वचा में जलन पैदा कर सकती है. इसे टोस्टेड स्किन सिंड्रोम कहा जाता है. लैपटॉप से हीट निकलती है, जिससे स्किन पर माइल्ड और ट्रांसिएंट रेड रैशेज हो जाते हैं. इससे त्वचा पतली हो जाती है, जिसके चलते स्किन सोर्स आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं.
फर्टिलिटी पर प्रभाव:-
पुरुषों में, लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता को कम कर सकती है. हालांकि, इस बात का कोई निर्णायक प्रमाण नहीं है कि गोद में लैपटॉप का उपयोग करने से त्वचा और प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है, लेकिन सावधान रहना जरूरी है. लंबे समय तक गर्मी के संपर्क से अंडकोश का तापमान बढ़ सकता है.
कमर दर्द-
गोद में लैपटॉप रखकर इस्तेमाल करने और गलत मुद्रा में बैठने से कमर दर्द हो सकता है. साथ ही साथ रीढ की हड्डी में परेशानी आ सकती है. इसका असर हमारी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है. अगर आप भी इन बीमारियों से बचना चाहते हैं तो लैपटॉप को डेस्क पर रखकर चलाना सबसे अच्छा है.
आई स्ट्रेन-
लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने से ईपकी आंखों पर असर पड़ सकता है, इसके चलते आपकी आंखों में खिंचाव, सूखापन या सिरदर्द की समस्या होती है.
इन बातों का दें ध्यान-
अपनी आंखों को आराम देने के लिए हर 20-30 मिनट में छोटे-छोटे ब्रेक लें. गोद में लैपटॉप रखने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए इन टिप्स को अपनाएं. लैपटॉप का इस्तेमाल फ्लैट सर्फेस पर करें. कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.