Explainer: सुबह उठते ही मुंह में कड़वापन होता है महसूस? ये नॉर्मल नहीं बल्कि हो सकता है गंभीर समस्याओं का संकेत
Mouth Bitterness Reason: कई बार सुबह उठते ही मुंह में कड़वापन सा लगता है, लेकिन आज आपको बताते हैं आखिर इसकी क्या वजह है कहीं ये किसी गंभीर समस्याओं का संकेत तो नहीं? जरूर जान लें ये जरूरी बातें.
- सुबह मुंह में कड़वापन कभी-कभार आम हैं, लेकिन लगातार होना सामान्य नहीं होता.
- शरीर में पानी की कमी होने पर सुबह उठते ही मुंह में कड़वेपन जैसी समस्या हो सकती है.
- दांतों और जीभ की सही सफाई न करने पर आपको मुंह में कड़वापन लग सकता है.
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, जीभ साफ करने से आप मुंह में कड़वेपन की दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं.
- कई हफ्तों तक मुंह में कड़वेपन की दिक्कत लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह आपको जरूर लेनी चाहिए.
Mouth Bitterness Reason: आजकल कई सारी ऐसी समस्याएं शरीर में होने लगती है, जिसको लोग आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन फिर आगे चलकर वोही समस्या किसी गंभीर बीमारियों का रूप ले लेती है. आज हम बात कर रहे हैं सुबह उठते ही मुंह में कड़वापन होने के बारे में इसको अधिकतर लोग सामान्य बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है, किसी चीज का होना कुछ न कुछ संकेत जरूर देता है. डॉक्टरों का मानना भी यही है कि मुंह का स्वाद बदलना, खासकर सुबह के समय कड़वापन महसूस होना ये कोई भी आम बात नहीं है. कई लोगों को मुंह से जुड़ी तरह-तरह की समस्याएं होती हैं, जो आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है. ओरल हेल्थ या अन्य मेडिकल कंडीशन्स से जुड़ी चीजें होती है, जिनका एक बार चेकअप आपको जरूर करवाना चाहिए. अगर आप भी इसके पीछे का कारण नहीं जानते हैं, लेकिन आपके साथ ये रोजाना होता है, तो आपको इस बारे में जरूर सोचना चाहिए और डॉक्टर से चेकअप भी जरूर करवाना चाहिए. आइए आपको बताते हैं आखिर इसके होने के पीछे क्या-क्या वजह हो सकती है. ये खबर आपके बड़े ही काम की है.
सुबह मुंह में कड़वापन महसूस क्यो होता है?
डॉ. उमाशंकर शर्मा से बातचीत के दौरान उन्होने बताया है कि अधिकतर लोगों के साथ सुबह के समय मुंह में कड़वापन महसूस होने की समस्या होती है, लेकिन नजरअंदाज कर देते हैं, जो कई बड़ी बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. रात के समय जब हम सोते हैं, तो लार कम होने लगती है, जिस वजह से मुंह में बैक्टीरिया काफी ज्यादा बढ़ने लगते हैं. इसलिए सुबह के समय उठने पर कड़वाहट का कारण बन सकते हैं, अगर यह समस्या रोजाना बनी हुई है, तो इसको आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, इसके पीछे कोई स्वास्थ्य संबंधी कारण भी हो सकता है. आइए आपको पीछे इसके बारे में और चीजें भी बताते हैं.
इसे भी पढ़ें: Explainer: सोते समय मुंह से लार क्यों निकलती है? ये है मामूली या किसी बीमारी का है संकेत, डॉक्टर से जानिए वजह
मुंह में कड़वापन महसूस होने के पीछे का कारण क्या है?
1. मुंह और दांतों की खराब सफाई
कई लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर मुंह में कड़वापन महसूस सुबह के समय क्यों होता है और इसके पीछे की सच्चाई क्या हैं? तो आपको बता दें ये दांतों और जीभ की सही तरीके से सफाई न करने की नजह से भी होता है, जिस कारण मुंह में कड़वापन, बदबू जैसी समस्या होती है.
2. डिहाइड्रेशन
सुबह कड़वाहट का कारण डिहाइड्रेशन की कमी भी हो सकती है, जिसको लोग नजरअंदाज कर देते हैं. शरीर में पानी की कमी आपको बिल्कुल भी नहीं होने देनी है. शरीर डिहाइड्रेट होता है तो लार का उत्पादन कम बनने लगता है, जिस कारण मुंह सूखने लगता है और स्वाद में भी आपको बदलाव नजर आ सकता है.
3. एसिड रिफ्लक्स
सुबह मुंह में कड़वापन महसूस होने का सबसे आम कारण एसिड रिफ्लक्स भी हो सकता है. जिससे मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद महसूस हो सकता है, इसलिए आपको गलती से भी इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना आप भी काफी दिक्कत में पड़ सकते हैं. डकार या गले में जलन जैसी समस्याएं होने लगे,तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर सलाह लेनी चाहिए.
4. लिवर से जुड़ी समस्याएं
कभी-कभी ये भी देखा गया है कि मुंह में लगातार कड़वापन महसूस होने का कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. पेट दर्द, पीलिया या भूख कम लगना जैसी समस्या अगर आपके साथ हो रही है, तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
5. साइनस इंफेक्शन
सुबह मुंह में कड़वापन महसूस होने का कारण साइनस इंफेक्शन भी हो सकता है, जिसको आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके साथ नाक बंद रहना, सिरदर्द और गले में भी आपको परेशानी देखनी पड़ सकती है.
6. मुंह खोलकर सोना
डॉक्टर के मुताबिक मुंह खोलकर सोना भी सुबह मुंह में कड़वापन महसूस होने का कारण बन सकता है. ऐसा करने से मुंह जल्दी सूख जाता है और सुबह उठते ही कड़वाहट महसूस होता है.
मुंह की कड़वाहट दूर करने के घरेलू उपाय
अगर आप सुबह उठते ही मुंह की कड़वाहट को दूर करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए, ये काफी हद तक आपको राहत दिला सकता है. जैसे-
1. उठते ही आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए.
2. जीभ की सफाई अच्छे से करनी है, क्योकि कड़वाहट का कारण बैक्टीरिया होते हैं.
3. सौंफ मुंह की दुर्गंध और कड़वेपन को दूर करने में काफी मददगार करती है.
4. नींबू पानी का सेवन अगर आप करते हैं, तो मुंह के कड़वेपन को दूर कर सकते हैं.
5. आपको दिनभर खुद को हाइड्रेटेड रखना काफी ज्यादा जरूरी है, वरना कड़वेपन की दिक्कत हो सकती है.
मुंह के कड़वेपन वाली समस्या को दूर करने के लिए किन चीजों से बचना चाहिए?
अगर आप मुंह से जुड़ी गंदी बदबू और कड़वेपन की दिक्कत को दूर करना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनको करने से आपको हमेशा बचना चाहिए जैसे-
1. अत्यधिक मसालेदार खाने का सेवन आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.
2. देर रात हैवी चीजों को भी आपको खाने से बचना है.
3. धूम्रपान अगर आप करते हैं, तो मुंह में कड़वापन को हो सकता है.
4. ज्यादा चाय और कॉफी भी पीने से आपको बचना चाहिए.
डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?
अगर मुंह का कड़वापन ज्यादा बढ़ने लगे तो आपको इसको आम नहीं समझना है, सीने में लगातार जलन हो, निगलने में परेशानी हो, सांसों की बदबू लगातार बनी रहे, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना ही चाहिए, वरना शरीर में और भी दिक्कतें बढ़ सकती है.
Q1. सुबह मुंह में कड़वापन क्यों होता है?
सुबह मुंह में कड़वेपन का कारण रात में लार कम बनने और बैक्टीरिया बढ़ने की वजह से ऐसा हो सकता है.
Q2. क्या पानी की कमी से भी सुबह मुंह में कड़वापन महसूस होता है?
हां, कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन होता है जिस कारण मुंह सूख सकता है और स्वाद कड़वा हो सकता है.
Q3. क्या सुबह मुंह में कड़वापन एक आम बात है?
आपको बता दें कभी-कभी ये सामान्य हो सकता है, लेकिन रोजना होना किसी समस्या का संकेत होता है.
Q4. मुंह खोलकर सोने से क्या मुंह का कड़वापन बढ़ सकता है?
इसका जवाब है हां, इससे मुंह सूख जाता है और स्वाद भी सुबह कड़वा-कड़वा सा लग सकता है.
Q5. इस पर कब डॉक्टर से सलाह कब लेनी चाहिए?
जब कड़वापन कई हफ्तों तक बना रहे हैं और ठीक होने का नाम न लें तो आपको चेपअप करवा लेना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें