क्या वाकई 7 दिन नमक छोड़ने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है? डॉक्टरों ने बताया सच

अक्सर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को कम नमक खाने की सलाह दी जाती है. ऐसे में कुछ लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि 7 दिन तक नमक छोड़ने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है? आइए जानते हैं

Published date india.com Published: December 30, 2025 8:36 AM IST
क्या वाकई 7 दिन नमक छोड़ने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है? डॉक्टरों ने बताया सच

Reduce Salt Lower Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर आज के समय की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है. नमक कम करना मदद करता है, लेकिन यह पूरा इलाज नहीं है. डॉ. सुमोल रत्ना (सहायक प्रोफ़ेसर, मेडिसिन विभाग, NIIMS मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा) बताती हैं कि नमक हमारे शरीर में पानी को रोककर रखता है. जब सोडियम ज्यादा हो जाता है, तो खून की नलियों में दबाव बढ़ता है और ब्लड प्रेशर ऊपर चला जाता है. इसलिए, हाई BP वाले मरीजों को डॉक्टर हमेशा कम नमक खाने की सलाह देते हैं.

डॉ. सुमोल रत्ना ने कहा कि हां अगर कोई व्यक्ति रोज़ाना ज्यादा नमक खाता है और अचानक उसे कम कर दे, तो 5–7 दिनों में ब्लड प्रेशर थोड़ा कम होने लगता है, क्योंकि शरीर में जमा अतिरिक्त सोडियम निकलने लगता है और पानी की मात्रा भी कम होने लगती है, लेकिन ध्यान रहे यह सुधार अस्थायी हो सकता है. नमक दोबारा ज्यादा खाने पर BP फिर बढ़ जाएगा. इसलिए सिर्फ 7 दिन नमक छोड़ना काफी नहीं है. लंबे समय तक नमक कम रखना जरूरी है.

एक स्वस्थ व्यक्ति: 5 ग्राम नमक (लगभग 1 चम्मच) प्रतिदिन, हाई BP मरीज: लगभग 3–4 ग्राम नमक, पैक्ड फूड, अचार, पापड़, चिप्स, नमकीन, रेडी-टू-ईट फूड में नमक काफी ज्यादा होता है, इसलिए इन्हें सीमित करना चाहिए. पूरी तरह नमक बंद करना हर किसी के लिए जरूरी नहीं होता, अगर आप एकदम नमक छोड़ देंगे तो शरीर में कमजोरी, चक्कर और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है. इसलिए नमक कम करना चाहिए, लेकिन शून्य नहीं करना चाहिए, जब तक कि डॉक्टर खास तौर पर न कहें.

हाई BP को कंट्रोल में रखने के लिए इन बातों का ध्यान भी जरूरी है:

  • रोज़ 30 मिनट तेज़ चलना या एक्सरसाइज़
  • वजन कंट्रोल रखना
  • पर्याप्त नींद
  • तनाव कम करना
  • शराब और सिगरेट से दूरी
  • दवाइयां नियमित रूप से लेना
  • घर पर रोज़ाना BP मॉनिटर करना

अगर आपका BP बार-बार 140/90 से ऊपर जा रहा है, सिरदर्द, चक्कर, धड़कन बढ़ना या सांस फूलना जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 7 दिन तक नमक कम करने से ब्लड प्रेशर में शुरुआती सुधार जरूर दिखता है, लेकिन स्थायी नियंत्रण के लिए लंबे समय तक कम नमक वाली स्वस्थ डाइट और नियमित जीवनशैली बहुत जरूरी है. हाई BP एक मैनेजमेंट वाली बीमारी है, इसे दवाई, डाइट और दिनचर्या से नियंत्रित तो किया जा सकता है, लेकिन इसे हल्के में लेना बिल्कुल गलत है अगर आप लगातार ज्यादा नमक खाते हैं, तो आज से ही इसे कम करना शुरू करें. दिल और दिमाग दोनों सुरक्षित रहेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.