
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
Death due to prolonged exercise: आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर अधिक सचेत हो गए हैं, ऐसे में एक्सरसाइज करना उनकी जिंदगी का आम हिस्सा बन गया है. हालांकि कुछ लोग जल्दी फिट-फाट होने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा वर्कआउट कर लेते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो जाता है. आइए डॉ. डी.के. झाम्ब (निदेशक एवं विभागाध्यक्ष, विभाग-इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, सनर अंतर्राष्ट्रीय अस्पताल ) से जानते हैं कि जिम में हार्ट अटैक केसेस क्यों बढ़ गए हैं और इनसे कैसे बचें.
डॉक्टर डी. के. झाम्ब ने कहा कि अक्सर यह कहा जाता है कि जिम जाने या वर्क आउट करने से बीपी बढ़ जाता है, हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है. दरअसल जिम जाना या व्यायाम जैसा कोई भी शारीरिक गतिविधि करने से व्यक्ति की रक्त वाहिकाएं भी सक्रिय होती हैं और उनका आकार फैलता है या स्ट्रेच हो जाता है, ऐसे में ब्लड फ्लो हल्का सा तेज होना नॉर्मल है, लेकिन रिलैक्स होने के बाद यह नार्मल भी हो जाता है. इसका अर्थ यह नहीं कि इसे हाई बीपी की समस्या समझ लिया जाए. हालांकि ये उन लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है जिनको बीपी से संबंधित पहले से ही कोई समस्या है, जैसे पहले से ही हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति के लिए अचानक अत्यधिक भाग दौड़ करना जोखिम भरा हो सकता है, ये परेशानी किसी हृदय रोगी के साथ भी हो सकती है.
जब हम जिम करते हैं तो अधिक व्यायाम करने से ह्रदय का दबाव बढ़ सकता है, ऐसे में ह्रदय को अच्छी तरह से संचालित करने में कठिनाई हो सकती है. कुछ लोग दिन-रात जिम जाते हैं और बिना सही ब्रेक के अधिक व्यायाम करते रहते हैं, जिससे उनके ह्रदय पर अत्यधिक दबाव पड़ता है. साथ ही जिम में अक्सर आकर्षण के चक्कर में आकर लोग ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, जिससे उनके दिल पर अधिक दबाव पड़ता है, जो जोखिमभरा हो सकता है.
इन बातों पर दें ध्यान-
एक बार जब आप जिम जाना शुरू कर देते हैं, तो उचित मार्गदर्शन के बिना एक्सरसाइज करना एक गलत हो सकता है. अपने शरीर की स्थिति के अनुसार एक्सरसाइज करें. आपको जिम के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करना चाहिए और नियमित रूप से जिम जाना चाहिए. जो लोग व्यायाम करते हैं उन्हें अच्छी नींद लेनी चाहिए. शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग ठीक से नहीं सोते और कठिन व्यायाम करते हैं वे दिल के दौरे का कारण बनते हैं.
आप एक दिन में कितनी देर तक व्यायाम कर सकते हैं?
सभी में एक्सरसाइज का समय अलग-अलग हो सकता है. अगर आप हर दिन पैदल चलते हैं तो आप 40 मिनट तक पैदल चल सकते हैं. अगर आप दौड़ते हैं तो 30 मिनट तक दौड़ना बेहतर है. हर दिन दौड़ने के बजाय आप सप्ताह में तीन दिन दौड़ सकते हैं. हर दूसरे दिन दौड़ना और बीच-बीच में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और अन्य कार्डियो व्यायाम करना शरीर के लिए अच्छा है, अगर आप जिम में या घर पर नॉर्मल एक्सरसाइज करते हैं, तो आप 40 मिनट तक कर सकते हैं, जो लोग शारीरिक रूप से मजबूत हैं और लंबे समय से व्यायाम कर रहे हैं वे 1 घंटे तक व्यायाम कर सकते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद गर्म स्नान न करें. व्यायाम तभी अच्छे परिणाम देगा जब आप उचित खान-पान और अच्छी नींद लेंगे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.