क्या बॉडी में सूजन बन सकती है कोलेस्ट्रॉल का कारण? डॉक्टर से जानें

वैसे तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे कई समस्या जिम्मेदार हो सकती है, लेकिन बताते हैं कि बॉडी में इंफ्लेमेशन भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है.आइए डॉक्टर से जानते हैं.

Published date india.com Published: June 5, 2024 3:02 PM IST
क्या बॉडी में सूजन बन सकती है कोलेस्ट्रॉल का कारण? डॉक्टर से जानें

आज के समय में कुछ परेशानियां जोरों से बढ़ रही हैं. इन्हीं में से एक है कोलेस्ट्रॉल की समस्या. गलत खामपान इसके पीछे कारण हो सकता है साथ ही साथ बिगड़ी हुई लाइफस्टल भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है. कई बार ये भी सुनने को मिलता है कि शरीर में इंफ्लेमेशन यानी सूजन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा दे सकती है. ऐसे में आज हम डॉ. बिमल छाजेर, फॉर्मर कंसलटेंट – एम्स और डायरेक्टर साओल हार्ट सेंटर , नई दिल्ली से जानेंगे कि क्या सच में बॉडी में इंफ्लेमेशन (सूजन) होने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. आइए जानते हैं.

क्या है दोनों के बीच संबंध-

डॉ. बिमल छाजेर ने बताया कि हाई कोलेस्ट्रॉल और सूजन के बीच गहरा संबंध होता है. जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो यह आर्टरीज़ की दीवारों में जमा होने लगता है. इससे आर्टरीज़ में सूजन होती है और रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है. सूजन के कारण आर्टरीज की दीवारें मोटी और कठोर हो जाती हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है. इस सूजन के कारण धमनियों की दीवारों पर फैट की परत बन जाती है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस ( atherosclerosis) होती है. इसीलिए, उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना और सूजन को कम करना हृदय की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है. स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और डॉक्टर की सलाह से आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं.

सूजन और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए कुछ टिप्स-

1.स्वस्थ आहार: अपने आहार में सेहतमंद और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ शामिल करें, जैसे कि फल, सब्जियां, अनाज, और अधिक पानी पिएं

2.वजन नियंत्रण: अधिक वजन वाले लोगों को वजन कम करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

3. धूम्रपान और शराब का सेवन कम करें या पूरी तरह से छोड़ दें, क्योंकि ये इन तकनीकों को बढ़ा सकते हैं

4. नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाएं, जैसे कि चलना, जॉगिंग, योग या गर्दन तानने की व्यायाम

5. ध्यान और मेडिटेशन की मदद से स्ट्रेस को कम करें, क्योंकि अधिक स्ट्रेस सूजन को बढ़ा सकता है

उच्च कोलेस्ट्रॉल और क्रोनिक सूजन या इंफ्लेमेशन दोनों ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं. इन समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए, स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान और स्मोकिंग छोड़ना जैसी संवेदनशीलता का अभ्यास करें. यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेकर उचित कदम उठाएं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.