डेली इन 5 एक्सरसाइज को करने से हार्ट रहेगा हमेशा हेल्दी, शरीर रहेगा हमेशा फिट

Heart Healthy Exercises At Home: अगर आप अपने हार्ट को हमेशा के लिए हेल्दी रखना चाहते हैं, तो कुछ एक्सरसाइज को आपको डेली ही करना चाहिए. आइए आपको बताते हैं.

Written by: Ritika Edited by: Ritika
Published: May 12, 2026, 7:57 AM IST

Heart Healthy Exercises At Home:  आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान आपकी हेल्थ पर काफी ज्यादा बुरा असर डालती है. हार्ट अटैक का खतरा आजकल काफी ज्यादा देखने के लिए मिल रहा है. अपनी हेल्थ के साथ-साथ आपको दिल के स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बेहद ही ज्यादा जरूरी होता है. खाने पीने से लेकर एक्सरसाइज तक का ध्यान आपको अच्छे से रखना बेहद ही ज्यादा जरूरी है, वरना कई तरह की दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है. अपनी बिजी लाइफ से थोड़ा सा समय खुद के लिए भी आप निकाल सकते हैं. अगर आप भी अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो कुछ एक्सरसाइज को आपको जरूर करना ही चाहिए. एक्सरसाइज को करने से आप काफी सारी बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं.

हार्ट को हमेशा हेल्दी रखने के लिए 5 एक्सरसाइज

1. भुजंगासन

अगर आप अपने हार्ट को हमेशा हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको रोजाना भुजंगासन को करना ही चाहिए. रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपके शरीर से कई बीमारियों को भी दूर करने का काम करता है. पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए भी आपको रोजाना इसको करना चाहिए.

2. कार्डियो

कार्डियो भी आपको रोजाना करना चाहिए. ये एक्सरसाइज आपके शरीर को फिट रखने का काम करती है. हृदय की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और साथ ही शरीर से कई बीमारियों को दूर करने में भी ये मददगार साबित होता है. आपको सुबह के समय इसको रोजाना करना ही चाहिए.

3. स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग

स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग को भी आपको जरूर करना चाहिए. मसल्स बनाने और फैट बर्न करने में ये काफी ज्यादा फायदेमंद होती है और साथ ही साथ आपके दिल को मजबूत रखने का भी काम करती है. आपको सुबह के समय इसको जरूर करना है.

4. साइकिल चलाना एक्सरसाइज

अगर आप अपने हृदय को मजबूत रखना चाहते हैं, तो आपको रोजाना साइकिल चलाने वाली एक्सरसाइज को करना ही चाहिए. शरीर की अंदरूनी सफाई करने के साथ-साथ ये आपके हार्ट को हेल्दी बनाएं रखने में मददगार होता है.

5. रस्सी कूदना एक्सरसाइज

रस्सी कूदना एक्सरसाइज भी आपके हार्ट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. आपको इसको सुबह के समय रोजाना करना चाहिए. अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये एकदम बेस्ट साबित होता है.

(Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अपनी सेहत से जुड़ा कुछ भी कहीं भी पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.