सोते समय मुंह से गिरती है लार? कहीं इन बीमारियों की ओर तो नहीं है इशारा

Drooling While Sleeping Indicates Diseases: अगर आपके भी सोते समय लार गिरती है, तो ये किसी बीमारी का संकेत हो सकते हैं. समय रहते आपको चीजों के बारे में जान लेना चाहिए.

Written by: Ritika Edited by: Ritika
Published: May 20, 2026, 12:47 PM IST

Drooling While Sleeping Indicates Diseases: रात में सोते समय तकिए पर लार काफी लोगों की गिरती है, जो कि बेहद ही आम बात है. कुछ लोग इस समस्या को समझ नहीं पाते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होने लगती है, तो ये किसी बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं. अक्सर लोग इस समस्या को गहरी नींद समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता है. अगर आपको भी ये समस्या हो रही है और आपको भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों है, तो आपको इस खबर में बताते हैं कि सोते समय मुंह से गिरती है लार तो ये किस बीमारी का संकेत हो सकता है. आपके लिए इस खबर में जानना बेहद ही जरूरी है.

सोते समय मुंह से लार गिरना किन बीमारियों का है संकेत?

1. मुंह से लार गिरना एक आम समस्या है, जो कई लोगों को होती है, लेकिन कुछ लोग इस पर ज्यादा गौर नहीं करते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं, परंतु इस पर चिंता करने की आपको जरूरत है. अगर अधिक मात्रा में ये हो रहा है, तो ये साइनस या नाक बंद की समस्या के कारण भी होता है.

2. मुंह से लार गिरना कुछ मामलों में स्ट्रोक के कारण भी होता है, इसलिए आपको समय-समय पर डॉक्टर के पास जाकर चेपअप करवाना बेहद ही जरूरी है.

3. टॉन्सिल की समस्या भी ये एक कारण बन सकता है. अगर ये लार हद से ज्यादा गिर रही है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है, वरना और भी काफी सारी समस्याएं पैदा हो जाएगी.

4. अगर लार के साथ-साथ खर्राटे, सांस लेने में दिक्कत, मुंह से बदबू, निगलने में परेशानी ये समस्या आ रही है, तो आपको नजरअंदाज नहीं करना है बल्कि अच्छे डॉक्टर के पास जाकर आपको अच्छे से सलाह लेनी है.

क्या हैं बचाव के तरीके?

अगर आप भी इस समस्या से बचाव चाहते हैं, तो आपको पीठ के बल सोने की कोशिश करनी है और अगर आपकी नाक बंद हैं, तो आपको हमेशा अपनी नाक को साफ करके ही सोना है. आपको अपनी वजन को को कम करना है. ये समस्या वजन की वजह से भी बढ़ती है. रात के समय आपको तला-भुना और भारी चीजों को खाने से बचना है और समय-समय आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी है.

(Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अपनी सेहत से जुड़ा कुछ भी कहीं भी पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.