By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
शरीर में दिखने वाले ये संकेत दे सकते हैं Blood Cancer इशारा, समय रहते हो जाएं सतर्क
ब्लड कैंसर होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती है. ऐसे में इसके लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है.
Blood Cancer Symptoms: ब्लड कैंसर को ल्यूकेमिया कहा जाता है. यह एक गंभीर बीमारी है, जिसमें ब्लड वेसल्स का असामान्य रूप से बढ़ना शुरू हो जाता है. ये असामान्य कोशिकाएं स्वस्थ ब्लड वेसल्स को कमजोर बनाती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करती हैं. ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य बीमारियों के लक्षणों से मिलते-जुलते होते हैं, जिसके कारण लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन, समय रहते इन लक्षणों को पहचानना और डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है.
ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण
1. ज्यादा थकान और कमजोरी
ब्लड कैंसर में, असामान्य रक्त कोशिकाएं स्वस्थ रक्त कोशिकाओं को कमजोर बनाती हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है. इसके कारण व्यक्ति हमेशा थका हुआ और कमजोर महसूस करता है.
2. सांस फूलना
ब्लड कैंसर के कारण रक्त में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे व्यक्ति को सांस लेने में कठिनाई होती है और वह जल्दी-जल्दी सांस लेता है.
3. बुखार और संक्रमण
ब्लड कैंसर से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिसके कारण व्यक्ति को बार-बार बुखार और संक्रमण होते रहते हैं.
4. अचानक वजन कम होना
ब्लड कैंसर में, शरीर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ती हैं और स्वस्थ कोशिकाओं को नष्ट करती हैं. इसके कारण व्यक्ति अचानक बहुत अधिक वजन कम कर सकता है.
5. चोट लगना या खून बहना
ब्लड कैंसर में, रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिसके कारण व्यक्ति को थोड़ी सी चोट लगने पर भी ज्यादा खून बहता है.
ब्लड कैंसर के कारण
- अगर परिवार में किसी व्यक्ति को ब्लड कैंसर हो चुका है, तो अन्य सदस्यों में भी इसके होने का खतरा बढ़ जाता है.
- एक्स-रे और अन्य प्रकार के विकिरण ब्लड कैंसर का कारण बन सकते हैं.
- कुछ रसायन भी ब्लड कैंसर का कारण बन सकते हैं.
- धूम्रपान करने वाले लोगों में ब्लड कैंसर का खतरा अधिक होता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें