डायबिटीज होने से पहले दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण! भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

Diabetes Early Symptoms: डायबिटीज बहुत खराब बीमारी है. खराब लाइफस्टाइल से ये समस्या शरीर को जकड़ लेती है. बता दें कि शरीर डायबिटीज से पहले कुछ खास संकेत देता है, जिसको पहचानना जरूरी है.

Published date india.com Published: December 3, 2025 6:12 PM IST
Early symptoms of diabetes
Early symptoms of diabetes

Diabetes Ke Shuruati Lakshan: आजकल डायबिटीज (शुगर की बीमारी) बहुत तेजी से बढ़ रही है. अच्छी बात यह है कि इसे होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है. अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो डॉक्टर की सलाह से डायबिटीज को होने से रोका या कंट्रोल किया जा सकता है. आइए जानते हैं वो 5 बड़े लक्षण जो डायबिटीज आने से पहले दिखाई देते हैं.

डायबिटीज होने के शुरुआती लक्षण (Diabetes Initial Symptoms)

1. बार-बार पेशाब लगना

अगर आपके शरीर में शुगर लेवल बढ़ रहा है, तो आपको बार बार पेशाब जाने की शिकायत हो जाएगा. रात में भी 2-3 बार उठकर बाथरूम जाना पड़े तो सावधान हो जाएं. दरअसल, जब ब्लड शुगर बढ़ने लगता है, किडनी उसे पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करती है. इसलिए पेशाब ज्यादा और बार-बार आता है.

2. बहुत ज्यादा प्यास लगना

डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में बार-बार पेशाब आने की समस्या जोर पकड़ती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसलिए मुंह सूखता है और बहुत तेज प्यास लगती है. दिन में 10-15 गिलास से ज्यादा पानी पीने की इच्छा हो तो यह खतरे की घंटी है. ये डायबिटीज होने का लक्षण हो सकता है.

3. थकान या कमजोरी महसूस होना

डायबिटीज होने से पहले बहुत थकान महसूस होती है. दरअसल, शरीर की कोशिकाओं तक ग्लूकोज नहीं पहुंच पाता, इसलिए एनर्जी नहीं बनती. रोजाना का काम करते-करते भी जल्दी थकान लगे, सुस्ती रहे तो यह प्री-डायबिटीज का संकेत हो सकता है.

4. भूख बहुत ज्यादा लगना

शुगर बढ़ने से पहले, खाना खाने के थोड़ी देर बाद फिर जोर से भूख लगे तो समझिए शरीर को एनर्जी नहीं मिल रही. इंसुलिन ठीक काम नहीं कर रहा होता, इसलिए कोशिकाएं भूख का संकेत देती रहती हैं. ये डायबिटीज होने का संकेत हो सकता है.

5. वजन अचानक कम होना या बढ़ना

आपने डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को देखा होगा कि उनका वजन काफी ज्यादा होता है. बिना डाइट-प्लान के वजन तेजी से कम हो रहा हो या बढ़ रहा हो तो यह गंभीर लक्षण है. शरीर मांसपेशियों का ग्लूकोज इस्तेमाल करने लगता है. इसमें कुछ लोगों का वजन बढ़ भी सकता है, खासकर पेट के आसपास चर्बी बढ़ना.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्या करना चाहिए?

  • अगर आपको उपरोक्त में से 2 या ज्यादा लक्षण दिखें तो तुरंत ब्लड शुगर टेस्ट (फास्टिंग और HbA1c) करवाएं.
  • मीठा, तली हुई चीजें, सफेद चावल-मैदा कम करें.
  • रोज 30-40 मिनट टहलें या व्यायाम करें.
  • हर 6 महीने में शुगर चेकअप जरूर करवाएं.

खराब लाइफस्टाइल और आदतों की वजह से ये बीमारी तेजी से लोगों के बीच अपने पैर पसार रही है. मगर इन शुरुआती लक्षणों को पहचानकर आप पहले से सतर्क हो सकते हैं औ खुद को इस खतरनाक समस्या से दूर रख सकते हैं.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.