Electrolyte Powder Overdose Is Dangerous Ask Your Doctor How Much You Should Give Your Child
ज्यादा इलेक्ट्रॉल पिलाना पड़ सकता है भारी, जानिए बच्चों के लिए सही डोज़
बच्चों को दस्त, उल्टी या तेज बुखार होने पर अक्सर माता-पिता इलेक्ट्रॉल पाउडर देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इसकी कितनी मात्रा लेना सही है? नहीं तो आइए जानते हैं.
गर्मी, दस्त, उल्टी या तेज बुखार में बच्चों के शरीर से पानी और जरूरी नमक तेजी से निकल जाते हैं. ऐसे में माता-पिता अक्सर बच्चों को इलेक्ट्रॉल (ORS) पाउडर पिलाते हैं. यह सही भी है, क्योंकि इलेक्ट्रॉल शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, लेकिन कई बार जानकारी की कमी के कारण इसे जरूरत से ज्यादा पिला दिया जाता है, जो बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जीवन कसारा (डायरेक्टर एंड सीईओ, स्टेरिस हेल्थकेयर) का कहना है कि इलेक्ट्रॉल का भी सही मात्रा में इस्तेमाल बहुत जरूरी है.
इलेक्ट्रॉल पाउडर क्या होता है?
जीवन कसारा ने बताया कि इलेक्ट्रॉल पाउडर में नमक, शक्कर, सोडियम, पोटैशियम और कुछ अन्य मिनरल्स होते हैं. यह शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. दस्त और उल्टी के दौरान यह जान बचाने वाली दवा की तरह काम करता है, लेकिन तभी जब इसे सही तरीके और सही मात्रा में दिया जाए.
ओवरडोज़ क्यों है खतरनाक?
अगर बच्चे को जरूरत से ज्यादा इलेक्ट्रॉल पिला दिया जाए, तो शरीर में नमक की मात्रा बढ़ सकती है. इससे बच्चे को उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर, बेचैनी और हाथ-पैर में सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ज्यादा गंभीर मामलों में सोडियम का स्तर बहुत बढ़ने से दौरे पड़ने या किडनी पर असर पड़ने का खतरा भी रहता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि ‘ज्यादा’ हमेशा ‘अच्छा’ नहीं होता.
बच्चों को कितना इलेक्ट्रॉल देना चाहिए? (डॉक्टर की सलाह)
Add India.com as a Preferred Source
डॉक्टरों के अनुसार इलेक्ट्रॉल की मात्रा बच्चे की उम्र और वजन पर निर्भर करती है
0 से 6 महीने तक के बच्चे: इस उम्र में बिना डॉक्टर की सलाह के इलेक्ट्रॉल न दें। मां का दूध ही सबसे बेहतर है
6 महीने से 2 साल तक: हर बार पतले दस्त के बाद 50 से 100 मिलीलीटर इलेक्ट्रॉल पर्याप्त होता है
2 से 5 साल तक: हर दस्त के बाद 100 से 200 मिलीलीटर इलेक्ट्रॉल दें
5 साल से ऊपर के बच्चे: जरूरत के अनुसार 200 मिलीलीटर या उससे थोड़ा ज्यादा दिया जा सकता है
याद रखें, बच्चे को जबरदस्ती इलेक्ट्रॉल न पिलाएं। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार देना बेहतर होता है
इलेक्ट्रॉल बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान-
एक पैकेट इलेक्ट्रॉल हमेशा बताए गए मात्रा के साफ पानी में ही घोलें
ज्यादा पाउडर डालना या कम पानी मिलाना खतरनाक हो सकता है
बना हुआ इलेक्ट्रॉल 24 घंटे के अंदर इस्तेमाल कर लें
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी या नमक अलग से न मिलाएं
कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?
अगर बच्चे को लगातार उल्टी हो रही है, पेशाब कम हो गया है, तेज सुस्ती है, बुखार बहुत ज्यादा है या दस्त में खून आ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. ऐसे मामलों में सिर्फ इलेक्ट्रॉल काफी नहीं होता.
निष्कर्ष-
इलेक्ट्रॉल पाउडर बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन सही मात्रा और सही तरीके से दिया जाए तभी ओवरडोज़ से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. इसलिए डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता दें और बच्चे की सेहत के साथ कोई जोखिम न लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.