हाल ही में रिलीज हुई गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया. ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है. ऐसे में सनी देओल खूब तारीफ बटोर रहे हैं. अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म सफर को लेकर जुट गए हैं, लेकिन इसी बीच एक्टर ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया. हालिया इंटरव्यू में सनी ने एक बीमारी का जिक्र किया, जिससे वो लंबे समय से जूझ रहे हैं. आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में.
इस बीमारी से जूझ रहे हैं सनी पाजी-
हाल ही में सनी देओल ने इस बात का खुलासा किया कि वो एक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसमें उन्हें पढ़ने-लिखने में दिक्कत होती है, जिसके चलते उन्हें कई चीजों का सामना करना पड़ा है. सनी देओल (Sunny Deol) ने बताया कि उन्हें डिस्लेक्सिया नामक बीमारी थी. उन्हें ये बीमारी स्कूल के समय में हुई थी. इसके चलते उन्हें सेट पर भी कई बार परेशानी होती थी. डायलॉग बोलने और डिलीवर करने में उन्हें परेशानी होती थी. डिस्लेक्सिया की वजह से सनी देओल को अपनी स्क्रिप्ट पढ़ने में दिक्कत होती थी. इसकी वजह से वे एक शब्द को बार-बार पढ़ते थे. इसके चलते वो हिंदी में डायलॉग मांगते थे. आइए जानते हैं क्या होती है ये बीमारी.
क्या है डिस्लेक्सिया ? ( What Is Dyslexia)-
सबसे पहले तो ये जानना बेहद जरूरी है कि डिस्लेक्सिया एक एक लर्निंग डिसऑर्डर है ये को मानसिक बीमारी नहीं है. इस बीमारी का सीधा संबंध मस्तिष्क से होता है. इसमें इंसान को सीखने, समझने, लिखने व बोलने और पढ़ने में दिक्कत होती है. इसे हिन्दी में अपपठन के नाम से जाना जाता है. ये परेशानी मस्तिष्क के उन हिस्सों को नुकसान पहुंचाती है, जो भाषा पर काम करते हैं. 3-7 फीसदी बच्चे इससे ग्रसित होते हैं. इन बच्चों को पढ़ने और किसी शब्द की सही स्पेलिंग बोलने में दिक्कत आती है.
डिस्लेक्सिया के लक्षण-
-बोलने में परेशानी
-जवाब देने में दिक्कत
-शब्दों को बोल पाने या उच्चारण करने में परेशानी
-कलर्स के नाम याद रखने में परेशानी
-नंबर्स, अक्षर को पहचानने में परेशानी
-गणित से जुड़े सवाल को सुलझाने में दिक्कत
-शब्दों को उलटा देना, जैसे कि ‘मिल्क’ को ‘क्लिम’ बोलना
टीनेजर और एडल्ट्स में डिस्लेक्सिया के लक्षण-
-जोर-जोर से पढ़ने में दिक्कत
-मन में पढ़ना
-स्पेलिंग याद करने में परेशानी
-बड़े शब्दों को पढ़ने में दिक्कत
-रीडिंग या राइटिंग में अधिक समय लगना
-बाहर की भाषाओं को याद करने में दिक्कत
डिस्लेक्सिया से कैसे बचें?
– किसी भी चीज को लेकर दबाव न बनाएं
-मरीज को मेंटली और इमोश्नली सपोर्ट करें
-मरीज की बातों को समझने की कोशिश करें
-अकेला न छोड़ें
-इमोशनल सपोर्ट दें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.