By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
अच्छी नींद से कम हो सकता है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा
Diabetes Control Tips: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी, हाल ही में एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अच्छी नींद से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है.
Type 2 Diabetes Control Tips: खराब खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के चलते आज कल डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में ये चिंता का विषय है. हाल ही में एक रिसर्च में कहा गया है कि अच्छी नींद से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है.
भरपूर नींद लेने और हर दिन एक ही समय पर सोने से इंसुलिन रेजिस्टेंस, प्री डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी कम हो सकता है. एक शीर्ष न्यूरोलॉजिस्ट ने यह बात कही है. हैदराबाद के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के डॉ. सुधीर कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नींद से जुड़े विभिन्न कारकों पर प्रकाश डाला है, जो टाइप 2 डायबिटीज के विकास के जोखिम को प्रभावित कर सकते हैं.
देर से सोने से बढ़ जाता है खतरा-
उन्होंने कहा, ”नींद की कमी, अधिक सोने, अवरोधक स्लीप एपनिया और अलग-अलग रातों में नींद की अवधि में 30 मिनट से अधिक का अंतर होने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि देर से सोने और देर से जागने की आदत के कारण यह जोखिम बढ़ सकता है.
शिफ्ट के कारण खराब हो सकती है नींद-
शीर्ष न्यूरोलॉजिस्ट ने कहा, ‘शिफ्ट में काम करने से अक्सर नींद खराब होती है, यह भी टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाने वाला एक अन्य कारक है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नींद की अवधि और पैटर्न के संदर्भ में टाइप 2 डायबिटीज का सबसे कम जोखिम उन लोगों को होता है जो सात-आठ घंटे की नींद लेते हैं, जिनकी अलग-अलग रातों में सोने की अवधि में 30 मिनट से कम का अंतर होता है और जिनमें जल्दी सोने तथा जल्दी जागने की प्रवृत्ति होती है.’
डॉक्टर ने कहा, ‘उचित नींद की अवधि सुनिश्चित करने के साथ जल्दी सोने और जल्दी जागने की आदत काफी हद तक इंसुलिन रेजिस्टेंस, प्रीडायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकती है.’
input–आईएएनएस
Also Read:
-
मिल गया शुगर कंट्रोल करने का आसान तरीका! पद्मश्री डॉक्टर मोहन ने बताई 4 जादुई चीजें, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
-
सिर्फ 3 दिन में ब्लड शुगर को धराशायी कर देगा ये रेगिस्तानी फल! वैद्य ने बताया 100% देसी इलाज
-
शुगर की समस्या से हैं परेशान? घर की छत या गमले में लगा लें 'इंसुलिन प्लांट', बिना दवा के ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें