लंबाई बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है ये हार्मोन....कमी होने पर बौना रह जाता है इंसान
Human Growth Hormone: कई लोगों की लंबाई नहीं बढ़ती है. मगर इसके पीछे आपके इस जरूरी हार्मोन का हाथ होता है. अगर यह सीमित मात्रा में उत्पन्न हो, तो शरीर बौनेपन का शिकार हो सकता है.
Hormone Responsible for Height: मानव शरीर के अंदर कई हार्मोन शारीरिक गतिविधियों को सही तरह से संचालित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं. ऐसे ही लंबाई बढ़ाने के लिए मानव शरीर में इस हार्मोन का मुख्य रोल होता है. इस तरह से आपकी हाइट पर प्रभाव पड़ता है.
ग्रोथ हार्मोन
मानव शरीर की लंबाई बढ़ाने में ग्रोथ हार्मोन (Growth Hormone) की अहम भूमिका होती है. इसे ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (HGH) भी कहा जाता है, जो पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है. यह हार्मोन हड्डियों और मांसपेशियों के विकास को प्रोत्साहित करता है, जिससे शरीर की लंबाई और समग्र वृद्धि होती है. विशेष रूप से बचपन और किशोरावस्था में यह हार्मोन सबसे सक्रिय होता है. यदि इसकी कमी हो जाए, तो व्यक्ति की लंबाई सामान्य से कम रह सकती है, जिसे चिकित्सीय भाषा में बौनापन (Dwarfism) कहा जाता है.
ग्रोथ हार्मोन की कार्य क्षमता
ग्रोथ हार्मोन हड्डियों की वृद्धि, कोशिका पुनर्जनन, और ऊतकों के विकास को नियंत्रित करता है. यह शरीर में प्रोटीन संश्लेषण को बढ़ाता है और वसा के उपयोग को प्रोत्साहित करता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं. इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करके ऊर्जा स्तर को बनाए रखता है. किशोरावस्था में हड्डियों की ग्रोथ प्लेट्स के बंद होने से पहले यह हार्मोन लंबाई बढ़ाने में सबसे प्रभावी होता है.
कमी होने के जरूरी कारण
कुछ खास करणों की वजह से आपके अंदर इस हार्मोन की कमी भी हो सकती है. इसके पीछे आपके जीन्स का काफी बड़ा रोल होता है. इसके अलावा अगर आपको बचपन में किसी तरह की सिर में चोट, ट्यूमर या पोषण की कमी हो, तो भी इस हार्मोन को पैदा होने में परेशानी महसूस हो सकती है. इन कमियों की वजह से इस हार्मोन का बनना कम या बंद हो सकता है.
हार्मोन कम होने के लक्षण
जब हार्मोन का बनना कम हो जाता है, तो कुछ खास लक्षणों से आप इसे आसानी से पहचान सकते हैं. इसमें व्यक्ति की लंबाई बढ़ने की गति कम हो जाती है और व्यक्ति छोटे कद का रह जाता है. इसके अलावा व्यक्ति के अंदर देर से यौवन आता है और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं.
कमी को कैसे दूर करें?
ग्रोथ हार्मोन की कमी को दूर करने के लिए आप डॉक्टरों के संपर्क में आ सकते हैं. इसके जरिए आप ग्रोथ हार्मोन थेरेपी से जुड़ेंगे. इसके अलावा संतुलित आहार, प्रोटीन और विटामिन की पर्याप्त मात्रा लेने से भी आपका ग्रोथ हार्मोन बढ़ने लगेगा.
Add India.com as a Preferred Source
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.