छोटी उम्र में ही क्यों सफेद हो रहे हैं बाल? डॉक्टर से जानें इसका कारण

आज के समय में छोटी उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं, ऐसे में इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में.

Published date india.com Published: December 5, 2024 7:43 AM IST
छोटी उम्र में ही क्यों सफेद हो रहे हैं बाल? डॉक्टर से जानें इसका कारण

आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या बढ़ रही है. पहले यह समस्या बुजुर्गों में होती थी, लेकिन अब 30 साल या उससे पहले भी लोग इस परेशानी का सामना कर रहे हैं. इसके पीछे- कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनके बारे में आज हम डॉ. रुबेन भसीन पासी (कंसलटेंट – डर्माटोलॉजी , सी के बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम) से पता करेंगे.

कारण-

डॉ. रुबेन भसीन पासी ने बताया कि जल्दी बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे-

  • जेनेटिक कारण : अगर आपके माता-पिता के बाल जल्दी सफेद हुए हैं, तो आपके साथ भी ऐसा हो सकता है.
  • तनाव: ज्यादा चिंता करने से बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं.
  • खराब खानपान: सही भोजन न करने और पोषक तत्वों की कमी से बाल कमजोर और सफेद हो जाते हैं.
  • केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स: ज्यादा हेयर कलर, जेल या केमिकल का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचाता है.
  • धूम्रपान और शराब: यह आदतें बालों को समय से पहले सफेद कर सकती हैं.
  • शारीरिक समस्याएं: थायरॉयड जैसी बीमारी या हार्मोन में बदलाव भी इसका कारण हो सकता है.

प्रिवेंशन-

सही खानपान: हरी सब्जियां, फल, दाल और ड्राई फ्रूट्स खाएं. खासतौर पर विटामिन बी12 और आयरन का ध्यान रखें.

तेल से मालिश करें: नारियल, आंवला या बादाम का तेल बालों में लगाएं. यह बालों को मजबूत और काला बनाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आंवला और शिकाकाई: बाल धोने के लिए आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल करें. यह नेचुरल तरीके से बालों को पोषण देता है.

तनाव कम करें: रोजाना योग और ध्यान करें. इससे आपका तनाव कम होगा और बाल स्वस्थ रहेंगे.

केमिकल्स से बचें: बालों पर ज्यादा हेयर कलर या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.