सर्दियों में ज्यादा ठंड लगे तो हो जाएं Alert, आपको है इस बीमारी का खतरा

सर्दी बढ़ने पर कुछ लोगों की इतनी ठंड लगती है जिससे शरीर का तापमान जरूरत से ज्यादा कम हो जाता है, जो कि खतरनाक साबित हो सकता है. ये खासतौर से बच्चों और बुजर्गों को परेशान करता है.

Published date india.com Updated: January 23, 2019 5:25 PM IST
winter-skin-care tips
winter-skin-care tips

नई दिल्‍ली: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड एकाएक और बढ़ गई है. ऐसे में इस मौसम के साथ होने वाली दिक्कतें भी लोगों को परेशान करने लगेंगी. वैसे तो सर्दियों में छोटी-मोटी समस्‍या तो सामने आती ही रहती है, लेकिन एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में शायद आप न जानते हों. इन दिनों अगर सर्दी बढ़ने पर कुछ लोगों की इतनी ठंड लगती है जिससे शरीर का तापमान जरूरत से ज्यादा कम हो जाता है, जो कि खतरनाक साबित हो सकता है. ये खासतौर से बच्चों और बुजर्गों को परेशान करता है. इस उम्र के लोगों के लिए खास ध्यान रखने की जरुरत है. इस उम्र के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है इसलिए सर्दी जल्दी पकड़ती है. इस समस्या को हाइपोथर्मिया कहते हैं.

Bikini Climber के नाम से मशहूर Gigi Wu की 35 साल में मौत, ऐसे लेती थीं Selfies

करें ये उपाय

हाइपोथर्पियां के खतरे से खुद को बचाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं. हाइपोथर्मिया के समय हाथ-पैर जरूरत से ज्यादा ठंडे और पेट में दर्द रहता है. ये कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है. इस समय शरीर का तापमान सामान्य से कम यानी 37 डिग्री से कम हो जाता है. तापमान कम होने से सुस्ती र नींद के साथ-साथ आवाज धीमी हो जाती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Fitness: शिल्पा शेट्टी ने हवा में किया Aerial yoga, बेहद मुश्किल था उनके लिए ये टास्‍क, देखें Video

ऐसे बचाएं खुद को

इसमें सर्दी से खुद का बचाव करें.

घर से बाहर जाते समय गर्म कपड़े पहने.

खाली पेट घर से बाहर ना निकलें, इससे शरीर की गर्मी बनी रहती है.

सिर को ढककर रखें क्योंकि सिर से शरीर को ज्यादा गर्मी मिलती है.

जितना हो सकें खुद को सीधी आग या हीटर से दूर रखें. सीधी आग या गर्मी से उल्टा असर पड़ता है.

दस्ताने, मोजे और बॉडी वार्मर पहनकर ही बाहर निकलें.

अगर ज्यादा ठंड लग रही हो तो मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं.

हाथ पैरों का रगड़ें, बिना डॉक्टर की सलाह से कोई दवा ना लें.

लाइफस्टाइल की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.