High Risk Of These 5 Health Issue Into Men In Hindi
पुरुष इन 5 बीमारियों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
Health Risk Into Men: कुछ खास बीमारियों का खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा होता है. इन समस्याओं को साधारण समझने की भूल बिल्कुल ना करें. इससे आप अपना नुकसान कर सकते हैं और लंबी परेशानी में फंस सकते हैं.
Health Problem Risks For Men: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुष अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. छोटी-मोटी तकलीफ को वे “चलेगा” समझकर टालते रहते हैं. लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो चुपचाप बढ़ती हैं और बाद में जानलेवा साबित हो सकती हैं. इनको नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है. इसीलिए भूलकर भी इन 5 बीमारियों को कभी हल्के में न लें. आइए जानते हैं इन खास बीमारियों के बारे में, जिसका खतरा महिलाओं के बजाय पुरुषों में ज्यादा होता है.
पुरुषों को होने वाली बीमारियां
1. सीने में दर्द या दिल की बीमारी
अगर किसी पुरुष के सीने में हल्का दर्द, सांस फूलना, या हाथ-पैर में सुन्नपन महसूस हो तो इसे थकान समझकर नजरअंदाज न करें. यह दिल का दौरा पड़ने का संकेत हो सकता है. भारत में हर साल लाखों पुरुष दिल की बीमारी से मरते है. ज्यादातर मामलों में पहले कोई बड़ा लक्षण नहीं दिखता। इसलिए साल में एक बार ECG और लिपिड प्रोफाइल जरूर करवाएं.
2. प्रोस्टेट की समस्या
50 साल से ऊपर के पुरुषों में पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब जाना, रात में नींद टूटना जैसी शिकायतें आम हैं. यह प्रोस्टेट बढ़ने या प्रोस्टेट कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है. भारत में प्रोस्टेट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है. PSA टेस्ट और डॉक्टर की सलाह से इसे जल्दी पकड़ा जा सकता है.
3. डायबिटीज (शुगर)
पैरों में झुनझुनी, बार-बार प्यास लगना, थकान महसूस होना, ये डायबिटीज के लक्षण हैं. पुरुषों में टाइप-2 डायबिटीज बहुत आम है. कोई भी पुरुष इन लक्षणों को आम समझने की गलती ना करें. अगर इसे नजरअंदाज किया तो दिल, किडनी और आंखें खराब हो सकती हैं. हर 6 महीने में शुगर टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है.
4. लिवर की बीमारी (फैटी लिवर)
शराब पीना हो या न हो, आजकल ज्यादातर पुरुषों का लिवर फैट जमा होने से खराब हो रहा है. इससे पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, भूख न लगना, वजन बढ़ना इसके लक्षण हैं. अगर समय रहते न रोका तो सिरोसिस और लिवर फेलियर हो सकता है. ये लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अल्ट्रासाउंड और LFT टेस्ट करवाएं.
5. डिप्रेशन और मानसिक तनाव
नींद न आना, चिड़चिड़ापन, किसी काम में मन न लगना, ये डिप्रेशन के संकेत हैं. पुरुष इसे कमजोरी समझकर छुपाते हैं, लेकिन हर साल हजारों पुरुष तनाव की वजह से आत्महत्या कर लेते हैं. इस परेशानी को अपनी कमजोरी ना समझें. ठीक होने के लिए आप दोस्तों-परिवार से बात करें. अगर फिर भी आराम ना मिले तो मनोचिकित्सक से मिलें. यह कोई शर्म की बात नहीं है बल्कि मानसिक बीमारी है.
Add India.com as a Preferred Source
पुरुषों को ये 5 बीमारियां चुपचाप शरीर को खोखला कर देती हैं. समय रहते जांच और इलाज करवाएं. और इनके किसी भी लक्षण को मजाक या हल्के में लेने की गलती ना करें. इससे आपको लंबे समय के लिए दिक्कत हो सकती है. इसीलिए अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और स्वस्थ्य रहें.
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.