आज की भाड़ दौड़ भरी जिंदगी में, जंक फूड्स का सेवन करना आम बात हो गई है. छोटा हो या बड़ा हर किसी को इसका स्वाद अच्छा लगता है. हाई कैलोरी वाले ये जंक फूड्स स्वाद में तो लाजवाब होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका हमारे ब्रेन फंक्शन पर कितना गहरा असर पड़ता है? आइए डॉ. आदित्य गुप्ता (डायरेक्टर-न्यूरोसर्जरी और साइबरनाइफ , अर्टेमिस हॉस्पिटल गुरुग्राम) से जानते हैं कि हाई कैलोरी जंक फूड्स खाने से ब्रेन फंक्शन क्या असर पड़ता है.
डॉ. आदित्य गुप्ता जंक फूड्स वे खाद्य पदार्थ होते हैं जो तली हुई, प्रोसेस्ड और अत्यधिक चीनी व नमक से भरपूर होते हैं. इनमें बर्गर, पिज्जा, चिप्स, चॉकलेट, और सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे आइटम्स शामिल हैं. ये खाद्य पदार्थ तुरंत भूख मिटाने और स्वाद में मज़ा देने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि ये सेहत के लिहाज से खतरनाक हो सकते हैं.
हाई कैलोरी जंक फूड्स और ब्रेन फंक्शन-
मेमोरी पर असर: हाई कैलोरी जंक फूड्स में ट्रांस फैट्स और सैचुरेटेड फैट्स अधिक मात्रा में होती है. ये फैट्स ब्रेन की मेमोरी और लर्निंग कैपेसिटी को कम कर सकते हैं. रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग अधिक जंक फूड्स का सेवन करते हैं, उनकी याददाश्त कमजोर हो सकती है.
मूड स्विंग्स: जंक फूड्स में चीनी और सॉल्ट की अधिकता होती है, जो डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर पर असर डालती है. इससे मूड स्विंग्स, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
कॉग्निटिव फंक्शन में गिरावट: जंक फूड्स में पोषक तत्वों की कमी होती है. इनमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी के कारण ब्रेन के कॉग्निटिव फंक्शन में गिरावट आ सकती है. इससे सोचने-समझने की शक्ति कम हो सकती है.
Add India.com as a Preferred Source
ओवरइटिंग की आदत: जंक फूड्स खाने से ब्रेन में एक केमिकल इम्बैलेंस पैदा हो सकता है, जिससे भूख को कंट्रोल करने में परेशानी होती है. इससे ओवरइटिंग की आदत लग जाती है, जो ओबेसिटी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है.
इसका सॉल्यूशन क्या है ?
1. हेल्दी डाइट: ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लें. ताजे फल, सब्जियां, नट्स और होल ग्रेन्स को अपनी डाइट में शामिल करें.
2. हाइड्रेशन: दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं. इससे ब्रेन को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है और उसकी फंक्शनिंग में सुधार होता है.
3. नियमित एक्सरसाइज: एक्सरसाइज से ब्रेन में ब्लड फ्लो बेहतर होता है और इससे मूड भी अच्छा रहता है.
4. प्रॉपर स्लीप: सही नींद लेने से ब्रेन को रेस्ट मिलता है और वह बेहतर तरीके से काम कर पाता है.
हाई कैलोरी जंक फूड्स का हमारे ब्रेन फंक्शन पर नेगेटिव असर पड़ता है. इसलिए, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना और सही खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है. इससे न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.