कोरोना वायरस का नया JN.1 वैरिएंट हाल ही में कई लोगों को इफ़ेक्ट कर रहा है. यह ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक सब-वैरिएंट है, जो पहले से ज्यादा तेजी से फैलता है. हालांकि इसके लक्षण ज्यादा गंभीर नहीं होते, फिर भी यह कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में आज हम डॉ. दीक्षा गोयल (कंसलटेंट – इंटरनल मेडिसिन , मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुरुग्राम) से जानेंगे कि COVID JN.1 Variant शरीर में कितने दिन रहता है और इसका इलाज क्या है.
डॉ. दीक्षा गोयल ने बताया कि JN.1 वैरिएंट शरीर में 7 से 10 दिन तक रह सकता है. इस दौरान व्यक्ति में हल्का बुखार, गले में खराश, खांसी, थकान, सिरदर्द और कभी-कभी दस्त जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. यदि व्यक्ति की इम्युनिटी अच्छी है, तो वह जल्दी ठीक हो सकता है, लेकिन बुजुर्ग, बच्चों और बीमार लोगों में यह समय थोड़ा लंबा हो सकता है.
इसका इलाज कैसे होता है?
प्रिवेंशन-
JN.1 वैरिएंट पहले के मुकाबले हल्का जरूर है, लेकिन इसे इग्नोर करना समझदारी नहीं है. अगर लक्षण दिखें तो टेस्ट करवाएं, खुद को आइसोलेट करें और डॉक्टर की सलाह से इलाज लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.