सही डाइट कैंसर से उबरने में कैसे मदद करती है? डॉक्टर से जानें

हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी पत्नी ने डाइट में बदलाव कर कैंसर को मात दी है, ऐसे में आज हम डॉक्टर से जानेंगे कि सही डाइट कैंसर से उबरने में कैसे मदद करती है.

Published date india.com Published: November 28, 2024 7:37 AM IST
सही डाइट कैंसर से उबरने में कैसे मदद करती है? डॉक्टर से जानें

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में सही खानपान का बहुत बड़ा महत्व होता है. सही डाइट न केवल शरीर को ताकत देती है, बल्कि इलाज के दौरान और बाद में शरीर को जल्दी रिकवरी में मदद भी करती है. हाल ही में नामचीन हस्ती नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी पत्नी ने खानपान में बदलाव कर कैंसर को मात दी है. ऐसे में आज हम डॉ. वैशाली ज़ामरे (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी , ब्रेस्ट ऑन्कोलॉजी , एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल सोनीपत) से जानेंगे कि सही डाइड कैंसर से उबरने में कैसे मदद करती है.

  • कैंसर और पोषण का संबंध-

डॉ. वैशाली ज़ामरे ने बताया कि कैंसर का इलाज जैसे कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी या सर्जरी, शरीर पर काफी असर डालते हैं. इससे कमजोरी, भूख न लगना और वजन कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इस समय सही डाइट शरीर को एनर्जी देने और कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है.

  • कैंसर के मरीज के लिए क्या खाना फायदेमंद है?

फल और सब्जियां-

हेल्थी फल और हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, गाजर और संतरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये शरीर को कैंसर से लड़ने में ताकत देते हैं.

प्रोटीन से भरपूर आहार-

अंडा, दाल, दूध, पनीर और चिकन जैसे प्रोटीन वाले फूड आइटम्स शरीर के सेल्स की मरम्मत और नए सेल्स को बनाने में मदद करते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फाइबर युक्त भोजन-

साबुत अनाज, ओट्स और ब्राउन राइस जैसे खाने पाचन को सही रखते हैं और शरीर को टॉक्सिन्स से बचाते हैं.

पानी और लिक्विड का सेवन करें-

कैंसर के इलाज के दौरान शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पर्याप्त पानी, नारियल पानी और ताजे फलों का जूस लेना चाहिए.

क्या नहीं खाना चाहिए ?

– तले-भुने और जंक फूड से बचें
– ज़्यादा चीनी और नमक वाला न खाएं
– धूम्रपान और शराब से दूर रहें

हर मरीज की शारीरिक स्थिति अलग होती है. इसलिए खानपान से जुड़ी कोई भी बदलाव डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के बिना न करें. वे आपकी दवाइयों और इलाज को ध्यान में रखकर सही डाइट प्लान देंगे.

कैंसर के दौरान और बाद में सही खानपान बहुत मायने रखता है. यह न केवल इलाज को असरदार बनाता है, बल्कि मरीज को जल्दी ठीक होने में मदद भी करता है. इसलिए, हेल्दी और संतुलित डाइट अपनाएं और डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.