Blood Cancer Symptoms: जानिए क्या होते हैं ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण? इन तरीकों से करें पहचान

Blood Cancer Symptoms: कैंसर सिर्फ धूम्रपान से ही नहीं बल्कि कई और तरीकों से भी मुमकिन है. ब्लड कैंसर भी इन्हीं में से एक खतरनाक बीमारी है.

Published date india.com Updated: January 29, 2025 2:26 PM IST
identify blood cancer symptoms, types and treatment
identify blood cancer symptoms, types and treatment

Blood Cancer Symptoms: कैंसर सिर्फ धूम्रपान या पेट के ट्यूमर से नहीं होता है. ब्लड कैंसर भी एक गंभीर बीमारी है जिसमें रक्त कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि होती है. यह बीमारी कई तरह की हो सकती है और इसके लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं. हालांकि, शुरुआती चरण में ब्लड कैंसर के लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो सकता है क्योंकि वे अन्य सामान्य बीमारियों के लक्षणों से मिलते-जुलते हो सकते हैं.

ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण

  • थकान और कमजोरी
  • बुखार और ठंड लगना
  • वजन कम होना
  • त्वचा पर दाने और खुजली
  • हड्डियों में दर्द
  • सांस लेने में तकलीफ
  • बार-बार वायरल होना
  • नाक से खून आना या मसूड़ों से खून आना
  • पेट में सूजन
  • गर्दन, बगल या जांघों में लिम्फ नोड्स में सूजन

3 प्रकार के होते हैं ब्लड कैंसर

  • ल्यूकेमिया (Leukemia): ल्यूकेमिया रक्त कैंसर में शरीर बहुत अधिक मात्रा में व्हाइट ब्लड सैल्स का उत्पादन शुरू कर देता है.
  • लिंफोमा (Lymphoma): लिंफोमा ब्लड कैंसर में लिम्फोसाइट्स नाम के सेल से लसीका तंत्र में विकास शुरू हो जाता है.
  • मायलोमा ( Myeloma): मायलोमा ब्लड कैंसर में हड्डियों में पाया जाने वाला प्लाजमा सेल, असामान्य तरीके से बढ़ने लगते हैं.

कैसे होती है ब्लड कैंसर की जांच

ब्लड कैंसर की जांच के दौरान इसके तीनों प्रकारों की चांज की जाती हैं. इसमें सबसे पहले ब्लड सेल्स की संख्या और प्रकार का पता लगाया जाता है. इस प्रोसेस के बाद बोन मैरो बायोप्सी की जाती है, जिसमें हड्डी के अंदर से एक छोटा सा टुकड़ा निकालकर उसकी जांच की जाती है. इस जांच में मायलोमा और अन्य चीजों के बारे में पता किया जाता है. इसके अलावा इमेजिंग टेस्ट जैसे कि सीटी स्कैन और एमआरआई से शरीर के अंदर के अंगों की तस्वीरें ली जाती हैं.

ब्लड कैंसर का इलाज

ब्लड कैंसर का इलाज उसके प्रकार और स्टेज पर निर्भर करता है. इलाज में कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, स्टेम सेल ट्रांसप्लांट आदि शामिल हो सकते हैं. ऊपर बताएं गए किसी भी लक्षण को पाएं तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.