वजाइना में इंफेक्शन होने से पहले दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण....भूलकर भी नजरअंदाज ना करें

Vaginal Infection Symptoms: महिलाओं के संबंध में वजाइना इंफेक्शन बहुत आम समस्या है. लेकिन इसके लक्षणों को लोग नजरअंदाज करके लोग बड़ी मुसीबत में पड़ जाते हैं. इन 5 लक्षणों को समझकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

Published date india.com Published: August 11, 2025 7:57 AM IST
identify these 5 symptoms of vaginal infection in females in hindi
identify these 5 symptoms of vaginal infection in females in hindi

Causes of Vaginal Infection: महिलाओं के स्वास्थ्य में वजाइना का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. वजाइना में इंफेक्शन, जैसे यीस्ट इंफेक्शन या बैक्टीरियल वेजिनोसिस, आम समस्या हो सकती है, लेकिन इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज संभव है. नजरअंदाज करने से स्थिति गंभीर हो सकती है. आइए जानते हैं उन पांच लक्षणों के बारे में, जो इंफेक्शन की चेतावनी देते हैं.

वजाइनल इंफेक्शन के लक्षण

1. असामान्य डिस्चार्ज होना

वजाइना से डिस्चार्ज निकलना आम बात है. मगर असामान्य डिस्चार्ज चिंता का विषय हो सकता है. इसमें आपको समान्य से ज्यादा मात्रा में डिस्चार्ज होगा. बता दें कि अगर आपके डिस्चार्ज का रंग या गंध या बनावट बदल जाए, तो यह ही इंफेक्शन का ही संकेत माना जाता है. उदाहरण के लिए, सफेद, गाढ़ा, पनीर जैसा डिस्चार्ज यीस्ट इंफेक्शन या बदबूदार, पीले-हरे रंग का डिस्चार्ज बैक्टीरियल इंफेक्शन की ओर इशारा करता है. इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

2. अजीब सी गंध आना

वजाइना में हल्की स्मैल आना आम बात है. मगर अगर डिस्चार्ज बढ़ने के साथ साथ गंदी बदबू आने लगे तो चिंताजनक विषय हो सकता है. जैसे मछली जैसी तीखी या अप्रिय गंध बैक्टीरियल वेजिनोसिस का संकेत हो सकती है. यह गंध खासकर संभोग के बाद बढ़ सकती है. इस स्थिति में जल्द से जल्द चिकित्सीय सलाह लेना जरूरी है.

3. खुजली और जलन की समस्या

वजाइना या उसके आसपास की त्वचा में लगातार खुजली या जलन होना एक प्रमुख लक्षण है. यह यीस्ट इंफेक्शन, एलर्जी या किसी अन्य इंफेक्शन के कारण हो सकता है. अगर यह लक्षण बार-बार हो या असहजता बढ़े, तो इसे हल्के में न लें.

4. पेशाब करते समय दर्द या जलन

पेशाब करते समय जलन या दर्द होना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) या वजाइना इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है. यह स्थिति असहज होती है और अगर अनुपचारित रहे, तो किडनी तक प्रभावित हो सकती है. तुरंत मेडिकल जांच करवाएं.

5. संभोग के दौरान दर्द

संभोग के दौरान असहजता या दर्द भी इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है. यह सूजन, ड्राइनेस या इंफेक्शन के कारण हो सकता है. इस लक्षण को नजरअंदाज करने से समस्या बढ़ सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इन लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज करवाना जरूरी है. स्वच्छता बनाए रखें, कॉटन के अंडरगारमेंट्स पहनें और बिना डॉक्टरी सलाह के दवाओं का उपयोग न करें. अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें. अपनी सेहत को प्राथमिकता दें, क्योंकि छोटी सी सावधानी बड़ी परेशानी से बचा सकती है.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.