पूरी प्रेग्नेंसी के बावजूद बेबी बंप न दिखना नॉर्मल है या खतरे की घंटी? डॉक्टर से जानें

कई बार ऐसा होता है कि पूरी प्रेग्नेंसी के बाद भी बेबी बंप नहीं दिखता है, जिसे लेकर महिलाएं चिंतित हो जाती है, लेकिन इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, आइए डॉक्टर से जानते हैं.

Published date india.com Published: July 9, 2025 7:56 AM IST
पूरी प्रेग्नेंसी के बावजूद बेबी बंप न दिखना नॉर्मल है या खतरे की घंटी? डॉक्टर से जानें

अक्सर जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो 4-5 महीने के बाद बेबी बंप दिखने लगता है, लेकिन कुछ महिलाओं में पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी बेबी बंप नहीं दिखता. डॉ. मनन गुप्ता (चेयरमैन और एच ओ डी – आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी , एलांटिस हेल्थकेयर नई दिल्ली) ने बताया कि ऐसे मामलों में आसपास के लोग भी हैरान हो जाते हैं और कई बार खुद महिला को भी चिंता होने लगती है कि कहीं कुछ गलत तो नहीं.

बेबी बंप न दिखने के कारण-

शरीर की बनावट – दुबली-पतली महिलाओं में पेट अंदर की तरफ जाता है, जिससे बेबी बंप कम दिखता है

पेट की मांसपेशियों की मजबूती – जिन महिलाओं की पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, उनका बेबी बंप देर से या कम नजर आता है

प्लेसेंटा की पोजीशन – अगर प्लेसेंटा पीछे की तरफ (posterior placenta) हो, तो बंप देर से दिखता है

फर्स्ट प्रेगनेंसी या सेकंड – पहली प्रेगनेंसी में बेबी बंप देर से दिखता है, जबकि दूसरी या तीसरी में जल्दी नजर आता है

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बच्चे की पोजीशन – अगर बच्चा पीछे की ओर या नीचे की ओर हो तो पेट बाहर नहीं निकलता

जरूरी नहीं कि बेबी बंप कम दिखना कोई खतरे की बात हो, अगर बच्चा सही तरीके से ग्रो कर रहा है, माँ का वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं होती. हम नियमित रूप से चेकअप में बच्चे की ग्रोथ, दिल की धड़कन और मां के स्वास्थ्य की जांच करते हैं.

कब चिंता करनी चाहिए?

  • अगर मां का वजन बिल्कुल नहीं बढ़ रहा
  • अगर बच्चे की ग्रोथ रुक गई है
  • पेट में मूवमेंट कम महसूस हो रहे हैं
  • डॉक्टरी जांच में कोई असमान्यता सामने आए

हर महिला की प्रेगनेंसी अलग होती है. जरूरी नहीं कि सब में बेबी बंप एक जैसा दिखे। बेबी बंप न दिखना अपने आप में कोई बीमारी या खतरे की निशानी नहीं है, जब तक डॉक्टर की जांच में सब कुछ नार्मल आ रहा हो. इसलिए घबराने की बजाय प्रॉपर जांच करवाएं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.