Blood Cancer Symptoms In Hindi: कैंसर केवल धूम्रपान या पेट के ट्यूमर से नहीं होता, ब्लड कैंसर भी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें रक्त कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि होती है. यह बीमारी कई प्रकार की हो सकती है और इसके लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं. शुरुआती चरण में ब्लड कैंसर के लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो सकता है क्योंकि ये अक्सर सामान्य बीमारियों के लक्षणों से मेल खाते हैं.
ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण
अत्यधिक थकान और कमजोरी
बुखार और ठंड लगना
वजन में अप्रत्याशित गिरावट
त्वचा पर दाने और खुजली
हड्डियों में दर्द
सांस लेने में कठिनाई
बार-बार वायरल या संक्रमण होना
नाक या मसूड़ों से खून आना
पेट में सूजन
गर्दन, बगल या जांघों में लिम्फ नोड्स का सूजन
ब्लड कैंसर के तीन प्रमुख प्रकार
ल्यूकेमिया (Leukemia): इसमें शरीर अत्यधिक मात्रा में व्हाइट ब्लड सैल्स का उत्पादन करने लगता है.
लिंफोमा (Lymphoma): यह कैंसर लिंफोसाइट्स नामक कोशिकाओं से लसीका तंत्र में विकसित होता है.
मायलोमा (Myeloma): इसमें हड्डियों में स्थित प्लाजमा सेल्स असामान्य तरीके से बढ़ने लगते हैं.
ब्लड कैंसर की जांच कैसे होती है?
ब्लड कैंसर की जांच में तीनों प्रकारों का परीक्षण किया जाता है. सबसे पहले, रक्त कोशिकाओं की संख्या और प्रकार की जांच की जाती है. इसके बाद, बोन मैरो बायोप्सी की जाती है, जिसमें हड्डी से एक छोटा टुकड़ा निकालकर उसकी जांच की जाती है. यह प्रक्रिया मायलोमा और अन्य समस्याओं की पहचान में मदद करती है. इसके अलावा, इमेजिंग टेस्ट जैसे सीटी स्कैन और एमआरआई से शरीर के अंदर के अंगों की तस्वीरें ली जाती हैं.
ब्लड कैंसर का इलाज
ब्लड कैंसर का इलाज उसके प्रकार और स्टेज पर निर्भर करता है. इसमें कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, और स्टेम सेल ट्रांसप्लांट जैसी विधियां शामिल हो सकती हैं. यदि आप उपर्युक्त किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Photo Credit- Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.