
Shweta Bajpai
नमस्कार, मैं श्वेता बाजपेई, वर्तमान में India.com हिंदी में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों के अनुभव के दौरान मैंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एंटरटेनमेंट ... और पढ़ें
बचपन से ही हमें दूध पीने की सलाह दी जाती है. दूध को कंप्लीट फूड कहा जाता है, इसमें तमाम तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं. दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, दूध शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए क्या सिर्फ दूध पीना काफी है? आइए इस बारे में डॉ. वैशाली शर्मा एमडी एम्स से जानते हैं.
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि हां ये बिल्कुल सही है कि सिर्फ दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है. दूध को कैल्शियम का रिच सोर्स माना जाता है. ऐसे में अगर आप दिन में एक कप दूध पीते हैं तो आपको 300 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है.
एक आम इंसान को एक दिन में 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है. ऐसे में आप दिनभर में 4 कप दूध पी सकते हैं अगर आप इतना दूध नहीं पी पा रहे हैं तो आप इसे दही या छाछ के रूप में ले सकते हैं. अगर आप सुबह एक ग्लास दूध पीते हैं तो इससे आपको 600 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है. वहीं अगर आप एक कप छाछ या दही लेते हैं तो उसमें भी कम से कम 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. 1 लीटर दूध के अंदर करीब 1100 mg होता है, जो कि दैनिक जरूरत के आसपास है.
कैल्शियम के लिए आप अंडों का सेवन भी कर सकते हैं, लेकिन एक अंडे में आपको सिर्फ 50 मिलीग्राम कैल्शियम ही मिल पाता है. अगर आप सुबह शाम एक ग्लास दूध ले रहे हैं और दिन में दही या छाछ का सेवन कर रहे हैं तो शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है. हालांकि अगर आपके शरीर में विटामिन डी कमी है तो आप कितना ही कैल्शियम क्यों न लें ले शरीर उसे अब्जॉब्ड नहीं कर पाएगा. इसीलिए कैल्शियम लेने के साथ साथ शरीर में विटामिन डी का भी संतुलन बनाए रखें. इसके लिए आप सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाएं, जिससे आपको धूप से मिल सके.
-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक 9 से 18 वर्ष के लोगों को 1300 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है.
-वहीं 19 से 50 वर्ष की उम्र तक केवल 1000 मिलीग्राम की आवश्यकता होती है.
– प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीड करवा रही महिलाओं को थोड़ा अधिक मात्रा में कैल्शियम की जरूरत होती है.
-सोयाबीन
-टोफू
-दही
-सफेद बीन्स
-बादाम
– ब्रोकोली
-ओट्स
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.