बार-बार जम्हाई आ रही है? ये हो सकता है दिमाग की गंभीर बीमारी का संकेत, आज ही दें ध्यान

कई बार लगातार जम्हाई आती रहती है, हालांकि हम इसे इग्नोर कर देते हैं, लेकिन कई बार ये गंभीर बीमारियों का इशारा हो सकता है.

Published date india.com Published: December 31, 2025 9:31 AM IST
बार-बार जम्हाई आ रही है? ये हो सकता है दिमाग की गंभीर बीमारी का संकेत, आज ही दें ध्यान

कई बार ऐसा होता है कि पूरी नींद लेने के बावजूद बी हम जम्हाई लेते रहते हैं, हालांकि कई बार दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या ये नॉर्मल है या कोई गड़बड़ी का संकते है? ऐसे में आज हम इस बारे में डॉ. नीतु तिवारी (MBBS, MD (साइकेट्री), सीनियर रेज़िडेंट, NIIMS मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल) से जानेंगे.

हो सकते हैं ये कारण-

डॉ. नीतु ने बताया कि जम्हाई लेना शरीर की एक नेचुरल प्रतिक्रिया है, जब दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती या शरीर थकान महसूस करता है, तो वह जम्हाई के माध्यम से ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने की कोशिश करता है. इसके अलावा, नींद पूरी न होना, देर रात तक मोबाइल या स्क्रीन देखना, और अनियमित दिनचर्या भी जम्हाई का कारण बन सकते हैं. इन स्थितियों में जम्हाई लेना बिल्कुल सामान्य है और चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती, लेकिन अगर जम्हाई बहुत ज़्यादा, लगातार और बिना किसी वजह के आने लगे, तो यह कुछ मानसिक कारणों से भी जुड़ा हो सकता है. जैसे कि तनाव, चिंता (Anxiety), Depression और अत्यधिक मानसिक थकान. इन स्थितियों में दिमाग लगातार एक्टिव और ओवर-वर्किंग मोड में रहता है, यह दिमाग का “सिग्नल” होता है कि उसे आराम की जरूरत है.

नींद होती है प्रभावित-

इसके अलावा, बार-बार जम्हाई लेना दवाइयों के साइड-इफेक्ट से भी जुड़ा हो सकता है, खासकर वे दवाइयां जो दिमाग और नींद को प्रभावित करती हैं. ऐसे में डॉक्टर दवा की खुराक बदलकर या दूसरी दवा देकर समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं. कुछ मामलों में अत्यधिक जम्हाई लेना न्यूरोलॉजिकल समस्याओं, जैसे मस्तिष्क की नसों की गड़बड़ी या हार्मोनल असंतुलन, साथ ही हृदय संबंधी दिक्कतों से भी जुड़ा हो सकता है, लेकिन ऐसे मामले बहुत कम देखे जाते हैं और इनमे अक्सर अन्य लक्षण भी मौजूद होते हैं, जैसे चक्कर, कमजोरी,असामान्य थकान या ध्यान की कमी.

यदि आपको दिनभर बिना वजह बहुत अधिक जम्हाई आती है, सुबह उठने पर भी ताजगी महसूस नहीं होती, नींद टूटती रहती है या तनाव और उदासी लगातार बनी रहती है, तो यह किसी मानसिक या शारीरिक समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में मनोचिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बार-बार जम्हाई लेना हमेशा दिमागी बीमारी नहीं होती. यह नींद की कमी, तनाव, चिंता, बोरियत या थकान का संकेत भी हो सकता है, लेकिन अगर यह बहुत ज़्यादा हो रही है, रोजमर्रा के काम में बाधा डाल रही है या अन्य मानसिक लक्षणों के साथ दिखाई दे रही है, तो इसे नजरअंदाज़ न करें. समय पर इलाज और सही सलाह आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों को बेहतर बना सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.