क्या वाकई Mpox सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज है? डॉक्टर से जानें क्या है सच

Mpox को लेकर अक्सर ये सवाल उठता है कि क्या ये सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज है? आइए इसका जवाब डॉक्टर से जानते हैं.

Written by: Shweta Bajpai Edited by: Shweta Bajpai
Updated: February 21, 2025, 9:08 AM IST

लगभग हर साल Mpox के मामले देखने को मिलते हैं. Mpox पॉक्स एक वायरल इन्फेक्शन है जो त्वचा पर दाने, बुखार और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. हालांकि अक्सर ये सवाल उठता है कि क्या Mpox सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज है? आइए इसका जवाब डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर (हेड ऑफ़ क्रिटिकल केयर और पल्मोनोलॉजी , सीके बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम) से जानते हैं.

डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि कई लोग सोचते हैं कि Mpox एक सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD)है, लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं है. STD वे बीमारियां होती हैं जो मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंधों के कारण फैलती हैं, जैसे कि एचआईवी, सिफलिस और गोनोरिया.

Mpox मुख्य रूप से इन्फेक्टेड व्यक्ति के त्वचा के घावों, बॉडी फ्लूइड्स या इन्फेक्टेड चीज़ो के संपर्क में आने से फैलता है. हालांकि, यह वायरस यौन संपर्क के दौरान भी फैल सकता है, क्योंकि इसमें नजदीकी त्वचा-से-त्वचा संपर्क शामिल होता है, लेकिन यह केवल सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज है, ऐसा कहना गलत होगा.

Mpox कैसे फैलता है?

 त्वचा से त्वचा का संपर्क:  इन्फेक्टेड व्यक्ति के घावों को छूने से इंफेक्शन हो सकता है.
बॉडी फ्लुइड्स से कॉन्टैक्ट : इन्फेक्टेड व्यक्ति की लार, पसीना, खून या अन्य बॉडी फ्लुइड्स के संपर्क में आने से वायरस फैल सकता है.
इन्फेक्टेड वस्तुओं का उपयोग:  संक्रमित व्यक्ति के इस्तेमाल किए गए कपड़े, तौलिया या बिस्तर का उपयोग करने से संक्रमण हो सकता है.
यौन संबंध : यौन संपर्क के दौरान त्वचा का नजदीकी संपर्क होने के कारण Mpox फैल सकता है, लेकिन यह केवल सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज नहीं है .

प्रिवेंशन-

  • इन्फेक्टेड व्यक्ति के नजदीकी संपर्क से बचें
  • अच्छी पर्सनल हाइजीन बनाए रखें
  • हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें
  • इन्फेक्टेड व्यक्ति के कपड़े, तौलिया या अन्य वस्तुएं न शेयर करे

Mpox कोई STD नहीं है, लेकिन यह यौन संबंधों के दौरान फैल सकता है. यह मुख्य रूप से त्वचा के संपर्क से फैलने वाला इन्फेक्शन है. अच्छी हाइजीन अपनाकर इससे बचा जा सकता है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.