By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
रात को नहीं आती ठीक से नींद, ये जंक फूड का असर तो नहीं?
अगर आप रात में जंक फूड खाते हैं तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि इससे आपकी बॉडी पर क्या असर होता है. एक नए शोध के परिणामों में इन बातों का खुलासा हुआ है.
न्यूयॉर्क: अगर आप रात में जंक फूड खाते हैं तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि इससे आपकी बॉडी पर क्या असर होता है. एक नए शोध के परिणामों में इन बातों का खुलासा हुआ है.
इसमें कहा गया है कि रात में जंक फूड खाना, मोटापे को दावत दे सकता है. इससे नींद पर भी असर होता है. साथ ही ये मधुमेह व दूसरे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुड़ा हुआ है.

अमेरिका के एरिजोना विश्वविद्यालय में मनोचिकित्सा विभाग के माइकल ए ग्रैंडनर ने कहा, ‘प्रयोगशाला के अध्ययन से पता चलता है कि रात में जंक फूड की लालच की वजह से नींद में कमी हो सकती है, जो आगे चलकर रात में जंक फूड सेवन की आदत में बदल सकती है और इससे मोटापा बढ़ जाता है’.
ये अध्ययन फोन पर किया गया. इसकी रिपोर्ट को बाल्टीमोर में एसोसिएटेड प्रोफेसनल स्लीप सोसायटीज एलएलसी (एपीएसएस) की 32वीं वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किया गया. इसमें 3,105 वयस्कों से लिए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया गया था.
(एजेंसी से इनपुट)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें