गर्भावस्था में पेट पर दिखने वाली काली लाइन क्या किसी खतरे का संकेत? आइए जानते हैं डॉक्टर से

गर्भावस्था के दौरान पेट पर बनने वाली काली लंबी लाइन को Linea Nigra कहा जाता है. यह हार्मोनल बदलाव की वजह से होती है और बिल्कुल सामान्य है. डिलीवरी के बाद यह धीरे-धीरे हल्की होकर गायब भी हो जाती है. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है.

Published date india.com Published: October 1, 2025 8:19 AM IST
गर्भावस्था में पेट पर दिखने वाली काली लाइन क्या किसी खतरे का संकेत? आइए जानते हैं डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी का समय महिलाओं के लिए कई बदलाव लेकर आता है. इस दौरान शरीर न सिर्फ अंदर से बल्कि बाहर से भी अलग-अलग रूप दिखाता है. कई बार महिलाएं देखती हैं कि उनके पेट पर नाभि से नीचे और कुछ मामलों में ऊपर तक एक सीधी, गहरी या काली रेखा दिखाई देने लगती है. डॉ. आस्था गुप्ता (वरिष्ठ आईवीएफ सलाहकार और बांझपन विशेषज्ञ, प्रसूति/स्त्री रोग, दिल्ली आईवीएफ, नई दिल्ली) ने बताया कि मेडिकल भाषा में इस रेखा को Linea Nigra कहा जाता है. हालांकि यह पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन अक्सर पहली बार इसे देखकर महिलाएं घबरा जाती हैं और सोचने लगती हैं कि कहीं यह किसी परेशानी का संकेत तो नहीं.

क्यों बनती है यह रेखा?

डॉ. आस्था गुप्ता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शरीर में बड़े स्तर पर हार्मोनल बदलाव होते हैं. एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन इस समय तेजी से बढ़ जाते हैं. इन बदलावों का सीधा असर मेलानिन पर पड़ता है, जो हमारी त्वचा को रंग देता है. मेलानिन की मात्रा बढ़ने से नाभि के बीच मौजूद हल्की सी रेखा, जो सामान्य समय पर ज्यादा ध्यान नहीं खींचती, प्रेग्नेंसी में गहरी होकर साफ दिखने लगती है. यही रेखा Linea Nigra कहलाती है.

क्या यह हानिकारक है?

यह एकदम सामान्य प्रक्रिया है और इससे न तो मां को और न ही बच्चे को किसी प्रकार का नुकसान होता है. यह केवल त्वचा में हुए नेचुरल बदलाव का हिस्सा है, किसी बीमारी का संकेत नहीं. इसलिए इसे लेकर डरने या ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है.

यह कितने समय तक रहती है?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गर्भावस्था में पेट पर यह रेखा 9 महीने तक बनी रहती है. डिलीवरी के बाद यह धीरे-धीरे हल्की पड़ने लगती है. ज्यादातर महिलाओं में कुछ महीनों के अंदर यह लगभग गायब हो जाती है. हालांकि कभी-कभी इसकी हल्की छाया लंबे समय तक रह सकती है, लेकिन वह भी समय के साथ फीकी पड़ जाती है.

क्या करना चाहिए?

इस रेखा को लेकर किसी तरह की दवा या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती. बिना डॉक्टर की सलाह के क्रीम या दवा का उपयोग करने से बचें. संतुलित और पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. इससे त्वचा स्वस्थ बनी रहती है. गर्भावस्था के दौरान पेट पर बनने वाली काली रेखा यानी Linea Nigra शरीर का सामान्य बदलाव है. यह न तो कोई बीमारी है और न ही खतरे का संकेत. डिलीवरी के बाद यह अपने आप गायब हो जाती है. इसलिए इस रेखा को लेकर परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.