
Archi Tiwari
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं. वर्तमान में India.com में बतौर सब-एडिटर पिछले एक साल से कार्यरत हूं, जहां मैं मुख्य रूप से हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट को संभालती हूं. मेरी ... और पढ़ें
Dangerous Illness Risk In Winters: सर्दी का मौसम आते ही ठंडी हवा, कोहरा और प्रदूषण कई बीमारियां साथ लाता है. खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से ये बीमारियां गंभीर भी हो सकती हैं. आइए जानते हैं सर्दियों में सबसे ज्यादा होने वाली 5 खतरनाक बीमारियां.
सर्दी में वायरस सबसे तेजी से फैलते हैं. नाक बहना, गला खराब, बुखार, खांसी ये आम लगते हैं, लेकिन बच्चों और बूढ़ों में ये निमोनिया तक ले जा सकते हैं. हर साल लाखों लोग फ्लू की वजह से अस्पताल पहुंचते हैं.
ठंड में फेफड़े कमजोर पड़ जाते हैं. अगर सर्दी-खांसी का इलाज न हो तो बैक्टीरिया या वायरस फेफड़ों में संक्रमण कर देते हैं. बच्चों और 60 साल से ऊपर वालों में निमोनिया जानलेवा हो सकता है. सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार और सीने में दर्द इसके लक्षण हैं.
ठंडी हवा और धुआं-कोहरा अस्थमा के मरीजों के लिए जहर की तरह होता है. सांस की नली सिकुड़ जाती है और दमा का दौरा पड़ सकता है. रात में खांसी और सांस फूलना बढ़ जाता है. बच्चों में ये बहुत तेजी से गंभीर हो जाता है.
सर्दी में ब्रोंकाइटिस यानी सांस की नली में सूजन बहुत आम है. लंबे समय तक खांसी, बलगम और सांस लेने में तकलीफ होती है. अगर इलाज न हो तो ये क्रॉनिक बन सकती है और बुजुर्गों के लिए बहुत खतरनाक है.
ठंड में खून गाढ़ा हो जाता है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. दिल पर जोर पड़ता है. इसलिए सर्दियों में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के केस 30-40% तक बढ़ जाते हैं. बुजुर्गों को सुबह जल्दी टहलने से बचना चाहिए क्योंकि ठंडी हवा दिल को नुकसान पहुंचाती है.
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.