मायोपिया क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) में दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं और यह समस्या उम्र के साथ ठीक नहीं होती.40 की उम्र के बाद प्रेसीबायोपिया हो सकता है, जिससे पास की चीजें देखना मुश्किल होता है.

Published date india.com Updated: September 30, 2024 12:30 PM IST
मायोपिया क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

Myopia Symptoms: मायोपिया एक सामान्य दृष्टि समस्या है जिसमें दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं और दूर का चीज़े नज़र नहीं आता हैं. यह समस्या अधिकतर बच्चों और किशोरों में पाई जाती है. इसके अलावा ऐडल्ट्स में भी यह समस्या देखी जा सकती है. मायोपिया का कारण आँख के आकार में बदलाव होता है, जिससे रोशनी सही से रेटिना पर नहीं हो पाती. इसका प्रमुख लक्षण है दूर की चीज़ों को साफ़ नहीं देख पाना .

मायोपिया को नियमित आंखों की जांच और सही इलाज के माध्यम से ठीक किया जा सकता है. हालाँकि उम्र के साथ मायोपिया का प्रभाव कुछ कम दिख सकता है, यह पूरी तरह से ठीक नहीं होता.

क्या मायोपिया उम्र के साथ ठीक होता है?

40 की उम्र के बाद मायोपिया ठीक नहीं होता है. हालाँकि, 40 के बाद प्रेसीबायोपिया (आयु संबंधी दूर दृष्टि दोष) विकसित हो सकता है, जिससे पास की चीज़ें साफ़ देख पाना मुश्किल हो जाता है. कुछ मायोपिया से पीड़ित लोगों में यह स्थिति होने पर उन्हें पास की चीजें देखने में परेशानी होती है और बिना चश्मे के देखने में दिक्कत होती है.

मायोपिया को कैसे मैनेज करें?

1.चश्मा या कॉन्टेक्ट लेंस: यह दृष्टि को सुधारने का सबसे सामान्य तरीका है.
2.आउटडोर एक्टिविटीज: बच्चों और किशोरों में मायोपिया की समस्या को कम करने के लिए ज्यादा समय बाहर बिताना फ़ायदेमंद हो सकता है.
3.स्क्रीन टाइम कम करें: लगातार स्क्रीन देखने से आँखों पर दबाव पड़ता है, जो मायोपिया को बढ़ा सकता है.
4. 20-20-20 नियम: हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें. इससे आँखों का तनाव कम होता है.
5. नए इलाज: अट्रोपिन आई ड्रॉप्स और खास कॉन्टेक्ट लेंस (ऑर्थोकेरेटोलॉजी) जैसे नए इलाज मायोपिया की प्रगति को धीमा करने में मददगार हो सकते हैं

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.