People Are Washing Dirty Socks And Underwear In An Electric Kettle In A Hotel Room Which Could Cause You To Get These Dangerous Diseases
भूलकर भी न इस्तेमाल करें होटल की इलेक्ट्रिक केतली! लोग इसमें धुल रहे हैं गंदे मोजे और अंडरवियर
इन दिनों कुछ वीडियोज फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लोग होटल में मिलने वाली इलेक्ट्रिक केतली में गंदे मोजे अंडरवियर या छोटे कपड़े उबालकर धो रहे हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बाद में इस केतली का इस्तेमाल करने से आपको क्या परेशानियां हो सकती हैं.
ट्रैवल करते वक्त हम रुकने के लिए होटल रूम बुक करते हैं, इनमें अधिकतर रूम्स में हमें इलेक्ट्रिक केतली (electric kettle) की सुविधा मिलती है. इसमें हम आराम से पानी को गर्म कर सकते हैं, साथ ही साथ चाय या कॉफी का मजा भी ले सकते हैं. हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया, ट्रैवलर्स की स्टोरीज और रिपोर्ट्स से एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, कई लोग दावा कर रहे हैं कि कुछ लोग इस केतली में गंदे मोजे, अंडरवियर या छोटे कपड़े उबालकर धो रहे हैं. इंस्टाग्राम पर shorts_with_ritu नाम के एक अकाउंट से भी इस बात की जानकारी दी गई है, जो बेहद चौंकाने वाली है.
shorts_with_ritu ने बताया कि लोग अपने गंदे अंडरगारमेंट्स और मोजों को इलेक्ट्रिक केतली में धुल रहे हैं. ये सुनने में आपको अटपटा लग रहा होगा, लेकिन ये सच है. ये बेहद घिनौनी और गंदी आदत है. लोग अपनी सुविधा के लिए तो ऐसा कर रहे हैं, लेकिन इसके चलते हमारी सेहत खराब हो सकती है. जब हम इन में मोजे या गंदे कपड़े धुलते हैं तो केतली में बैक्टीरिया, गंदगी और कीटाणु रह जाते हैं.
होटल वाले आमतौर पर सिर्फ रूम को झटपट साफ कर देते हैं या और बर्तन या केतनी को सिर्फ पानी से धो देते हैं, इसे गहराई से न तो धोते हैं और न ही सैनिटाइज करते है. नतीजा? अगला मेहमान जो रूम में आता है वो इसमें चाय बनाता है या पानी उबालता है और इसे पी लेता है, इससे ये बैक्टीरिया उसके शरीर में चले जाते हैं और गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं.
क्यों है ये इतना खतरनाक?
वैसे तो जब हम उबालने से ज्यादातर कीटाणु मर जाते हैं, लेकिन कुछ स्पेशल बैक्टीरिया (जैसे Clostridium botulinum spores) 100°C पर भी नहीं मरते हैं, ये बोटुलिज़्म जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं.
फेकल बैक्टीरिया (मल से जुड़े कीटाणु) – कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया कि केतली में लोग गंदे अंडरवियर भी धुल रहे हैं, जिसमें मल से जुड़े कीटाणु भी हो सकते हैं. इससे पेट में गंभीर इंफेक्शन, दस्त, उल्टी, फूड पॉइजनिंग हो सकती है.
Add India.com as a Preferred Source
नोरावायरस और साल्मोनेला – ये वायरस होटल की ऐसी चीजों से फैल सकते हैं, जो ठीक से साफ नहीं होती हैं, इसले पेट दर्द, डायरिया, बुखार जैसी बीमारियां हो सकती हैं.
स्किन इंफेक्शन या रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम – अगर पानी में गंदगी रह गई तो पीने से शरीर कमजोर हो सकता है, इसके चलते स्किन इंफेक्शन या रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं.
क्या करें सुरक्षित रहने के लिए?
भूलकर भी केतली को इस्तेमाल न करें, चाय-कॉफी बाहर से लें, बाहर से सील्ड बोतल का पानी लें या होटल से फ्रेश बॉटल मांगें
अगर बहुत जरूरी हो तो पहले केतली को अच्छे से साबुन-पानी से कई बार धोएं, फिर 2-3 बार उबालकर पानी फेंक दें
अपना छोटी ट्रैवल केतली या इलेक्ट्रिक हीटर साथ रखें
हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, ये किसी को नहीं पता है. India.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. ऐसे में अपनी सेहत को लेकर सजग रहें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.