छह हफ्तों बाद ही दिख जाते हैं कोविशील्ड के साइड इफेक्ट, अब घबराने की जरूरत नहीं : डॉक्टर

पिछले दिनों से Covishield से दुर्लभ मामलों में गंभीर साइड इफेक्ट की बात सामने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है. इसपर डॉक्टरर्स का कहना है घबराने की बात नहीं है

Published date india.com Published: May 5, 2024 2:50 PM IST
छह हफ्तों बाद ही दिख जाते हैं कोविशील्ड के साइड इफेक्ट, अब घबराने की जरूरत नहीं : डॉक्टर

कोविशिल्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर कुछ दिनों से सियासत जारी है. विपक्ष सवाल उठा रहा है, तो वहीं सत्ता पक्ष सवालों का मुस्तैदी से जवाब देने में जुटा है. इस बीच विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों से न घबराने की अपील की है.

वैक्सीन के फायदे ज्यादा-

यूके की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने पहली बार लंदन के कोर्ट में स्वीकार किया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लगने वाली उसकी वैक्सीन से दुर्लभ मामलों में गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं. इसके बाद इस पर सियासत तेज हो गई है. राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि इस वैक्सीन के फायदे ज्यादा हैं और नुकसान बेहद कम हैं. इसलिए कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. वैक्सीन सेफ है और जिसको साइड इफेक्ट होने थे, वो वैक्सीनेशन के बाद ही हो गए होंगे.

घबराने की जरूरत नहीं-

विशेषज्ञों ने कहा है कि कोविशील्ड को लेकर आ रही खबरों से घबराने की जरूरत नहीं है. कार्डियोलाजिस्ट डॉ. एसडी जोशी ने कहा कि कोविड की वैक्सीन लगने के एक से छह हफ्ते के बाद साइड इफेक्ट आ जाते हैं. लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है. अब तक 230 करोड़ वैक्सीन की डोज देश में लग चुकी है. यदि साइड इफेक्ट होते तो, अब तक आधे से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई होती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसलिए घरबराएं नहीं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वहीं न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने भी कहा कि वैक्सीन को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ब्रिटेन की अदालत में हलफनामा देकर सीरम कंपनी ने स्वीकार किया है उनकी वैक्सीन के कारण हार्ट अटैक, ब्रेन हैमरेज व ब्लड क्लॉटिंग की आशंका है. देश में करोड़ों लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगी है. इससे हर शख्स के मन में भय है.

वहीं बीजेपी के प्रदेश मीडिया मनवीर चौहान ने कहा कि करोड़ों लोगों के जीवन की रक्षा करने वाली वैक्सीन के खिलाफ, जिस तरह से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है, वो किसी एजेंडा का हिस्सा है.

देश में वैक्सीन ने करोड़ों लोगों की जान बचाई. उस समय भी विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे. मोदी वैक्सीन कह कर इसका दुष्प्रचार किया गया। बाद ने उन्होंने खुद भी वैक्सीन लगवाई. भारत में निर्मित वैक्सीन का पूरी दुनिया ने लाभ उठाया. लेकिन आज देश में चुनावी माहौल के दौरान दुष्प्रचार कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है.

INPUT-आईएएनएस

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.