आर्थराइटिस से बचना चाहते हैं तो खाएं इस आटे की रोटी, हड्डियां होंगी मजबूत-ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, जानिए अद्भुत फायदे

अगर आप भी हड्डी को मजबूत रखना चाहते हैं और आर्थराइटिस से बचना चाहते हैं तो खाएं रागी के आटे की रोटी, इसको खाने से हड्डियां होंगी मजबूत-ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल और एजिंग की समस्या से भी मिलेगा छुटकारा. रिसर्च में हुआ खुलासा-

Published date india.com Updated: September 16, 2022 7:35 PM IST
ragi ki roti
ragi ki roti

Ragi Ke Fayde: अगर आप आर्थराइटिस से बचना चाहते हैं तो आपको रागी (Ragi) के आटा की रोटी जरूर खानी चाहिए. किसी भी अन्य अनाज की तुलना में रागी में दूध से ज्यादा कैल्शियम (Calcium) होता है. एक रिसर्च के अनुसार 100 ग्राम रागी में 344 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी होता है. तो अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं तो रागी के आटे की रोटियां जरूर खाएं. कैल्शियम से भरपूर होने की वजह से रागी का सेवन गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए बहुत ही फायदेमंद है खासकर बुजुर्ग लोगों को इसका सेवन करना जरूरी है.

पाचन शक्ति को बढ़ाता है, शुगर कंट्रोल करता है

रागी फाइबर से भरपूर होता है और ये ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड क्रेविंग को कम करता है. यह पाचन गति को बनाए रखता है जिस कारण रागी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. डायबिटीज के रोगियों को रागी के आटे से बनी रोटियां खाने की सलाह दी जाती है. एक स्टडी के अनुसार अपनी डाइट में रागी को सुबह या दोपहर के खाने में जरूर शामिल करें.

एंटी एजिंग का भी करता है काम

रागी स्किन को लम्बे समय तक यंग बनाए रखने के लिए अद्भुत तरीके से काम करता है. इसमें मौजूद मेथिओनिन और लाइसिन जैसे जरूरी अमीनो एसिड तत्व स्किन के ऊतकों को झुर्रियों और एजिंग के लक्षणों से बचाते हैं. इसके अलावा रागी शरीर में विटामिन डी की कमी को भी पूरा करता है.

रागी से बनी रोटियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं

इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन जैसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं. इससे बनी रोटियां खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं. ओल्ड एज लोगों को इसकी रोटियां जरूर खानी चाहिए. इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी.

रागी की रोटी जरूर खाएं क्योंकि इनमें एंटी इंफ्लेमटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसे खाने से सूजन भी कम रहती है.

रागी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और फास्फोरस पाया जाता है, जो बोन्स को मजबूत बनाता है. इसलिए इसकी रोटी खाना फायदेमंद होगा. इसे जल्द से जल्द अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.