आजकल मार्केट में वजन घटाने के लिए ढ़ेरों जिम खुल गए हैं. लोग तरह-तरह के प्रॉडक्ट इस्तेमाल करके अपने अनचाहे फैट से निजात पाना चाहते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने दुबलेपन को कम करने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे. कई बार हमारा वजन बढ़ने की बजाय तेजी से वजन गिरने लगता है. ऐसे में आपको इन खास बीमारियों का खतरा हो सकता है. इन बीमारियों के शिकार मरीजों में तेजी से वजन घटने के लक्षण काफी ज्यादा पाए गए. आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में..
ओवरएक्टिव थाइरॉइड-
थाइरॉइड में आपने वजन बढ़ने के लक्षण देखें होंगे. मगर ओवरएक्टिव थाइरॉइड में आपका वजन तेजी से घटने लगता है. दरअसल, थाइरॉइल एक ग्लैंड है, जो कि गले में पाया जाता है. ये ग्लैंड हार्मोंस रिलीज करता है. इस ग्लैंड से पैदा होने वाला हार्मोंन आपके स्ट्रॉग मेटाबॉलिजम के लिए जिम्मेदार होता है. जब आपका थायरॉइड ज्यादा एक्टिव हो जाता है, जो जरूरत से ज्यादा आपका मेटाबॉलिजम एक्टिव हो जाता है, जो कि आपके घटते हुए वजन के पीछे का मुख्य कारण है.
डायबिटीज-
डायबिटीज दो प्रकार के होते हैं. टाइप-1 और टाइप-2. अगर आपको टाइप-1 की डायबिटीज है, तो आपका इम्यून सिस्टम पेनक्रियाज में बनने वाले इंसुलिन पर सीधा हमला करता है. इससे आपका शरीर अंदर मौजूद ग्लूकोज का इस्तेमाल नहीं कर पाता है. ऐसे में आपके शरीर में ग्लूकोज पेशाब के माध्यम में बाहर निकलकर बेकार हो जाता है. इस कारण से आपके वेट लॉस की समस्या हो सकती है.
टीबी-
टीबी की घातक बीमारी है. ये माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के कारण लोगों को होता है. ये बैक्टीरिया शख्स के फेफड़ो को प्रभावित करता है. इसमें वजन घटना, भूख कम लगना, बहुत ज्यादा खांसी आना ट्यूबरकुलोसिस के लक्षण माने जाते हैं.
रुमेटीइड गठिया-
रुमेटीइड गठिया की ये बीमारी आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है. इसमें ऑटोइम्यून बीमारी आपके इम्यून सिस्टम पर हमला करता है. हमला करने के लिए ये जोड़ों की परत का इस्तेमाल करती है. इसमें आपके जोड़ों में सूजन और लगातार दर्द रहता है. पुरानी सूजन के कारण आपके शरीर का मेटाबॉलिजम बढ़ने लगता है, जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.