
Garima Garg
Zee Media के इंडिया.कॉम (india.com) पोर्टल में सीनियर सब एडिटर पद पर काम कर रहीं गरिमा गर्ग को डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. वह जर्नलिज्म ... और पढ़ें
Covid-19 Guidelines: दिल्ली में 7 फरवरी से स्कूल खुल गए हैं. दिल्ली सरकार ने नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खोलने का निर्णय लिया है. वहीं नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल 14 फरवरी से खुलने वाले हैं. ऐसे में पेरेंट्स को अपने बच्चों को स्कूल भेजने (Re-open school corona guidelines) से पहले कुछ चीजों को बताना जरूरी है, जिससे वे महामारी की चपेट में आने से बच सकें और अपनी व अपने आसपास मौजूद लोगों को कोरोना (Covid-19) से बचने के लिए प्रेरित कर सकें.
1 – माता पिता बच्चों को एक्स्ट्रा मास्क दें. साथ ही उन्हें सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बारे में बताएं.
2 – बच्चे बाहर का न खाना खाकर घर से टिफिन में पानी साथ लेकर जाएं.
3 – स्कूल से घर लौटने के बाद सबसे पहले बच्चे अपने हाथों को धोएं या किसी भी चीज को छूने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करें. सैनिटाइज के बाद ही किसी भी छुएं या कुछ खाएं.
4 – बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए उनकी डाइट में जरूरी पोषक तत्व को जोड़ें.
5 – बच्चों से शारीरिक गतिविधियां करवाएं. उदाहरण के तौर पर आप उन्हें साइकिल या दौड़ के लिए भेज सकते हैं. इससे अलग योग एक्सरसाइज के लिए प्रेरित कर सकते हैं.
6 – बच्चों की दिनचर्या से जंक फूड या ज्यादा मीठा आदि को निकालें.
7 – यदि बच्चे को कोविड के लक्षण नजर आ रहे हैं या वे बुखार, सर्दी, जुकाम से परेशान हैं तो ऐसे में उन्हें स्कूल ना भेजें.
8 – चूंकि अब तक बच्चे घर पर थे ऐसे में हो सकता है कि उनका रूटीन बिगड़ गया हो. ऐसे में स्कूल के समय को ध्यान में रखते हुए बच्चों को समय पर सुलाएं और समय पर उठाएं.
9 – बच्चों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करें. साथ ही हाइजीन का ध्यान रखने के लिए भी बताएं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.