सर्दियों में हथेलियों को रगड़ने से सर्दी से राहत के साथ-साथ मिलते हैं ये गजब के अन्य फायदे

आपने अक्सर देखा होगा कि ठंड के मौसम में लोग शरीर को गर्मी देने के लिए हाथों को रगड़ते हैं, लेकिन क्या आपको इसके अन्य फायदों के बारे में पता है.

Published date india.com Published: December 3, 2024 2:16 PM IST
सर्दियों में हथेलियों को रगड़ने से सर्दी से राहत के साथ-साथ मिलते हैं ये गजब के अन्य फायदे

Rubbing palms health benefits: ठंड बढ़ते ही अक्सर आपको लोग हाथ रगड़ते नजर आने लगते हैं. कहते हाथ रगड़ने से गर्मी का एहसास होता है. आपने अक्सर देखा होगा कि स्कूल में टीचर्स भी ठंड लगने पर बच्चों को हाथ रगड़ने के लिए कहते हैं. पार्क में योग या व्यायाम करने वाले लोग भी अपने शरीर को गर्म करने के लिए अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ते हैं. कई बार जब लोग बेहोश होकर गिर जाते हैं तो उनकी हथेलियों को रगड़ा जाता है. खासकर सर्दियों में दोनों हाथों को रगड़ने से सर्दी से राहत मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है हाथों को रगड़ने से और कई ढ़ेर सारे फायदे मिल सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में .

हेल्थलाइन में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जब हम दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़ते हैं तो इससे हमारी बॉडी को कई फायदे मिलते हैं. हथेलियों को रगड़ने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है. हथेलियों को आपस में रगड़ने से एनर्जी मिलती है और शरीर को गर्माहट मिलती है. इससे ठंड से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है.

हथेलियों को आपस में रगड़ने के फायदे-

  • तनाव से राहत- वैसै तो हथेलियों को आपस में रगड़ने से शरीर को गर्माहट मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है इससे मानसिक स्वास्थ्य को भी फायदा मिलता है. जब आप अपने हाथों को रगड़ते हैं, तो यह मन को शांत और आराम देता है. यह एक योगाभ्यास है जो आपके शरीर को सक्रिय और चार्ज करता है. आपने अक्सर देखा होगा कि योग करने से पहले लोग इसे जरूर करते हैं. इसे सुबह और शाम करने से पूरे दिन का तनाव और थकान भी दूर हो जाती है.
  • आंखों के लिए फायदेमंद- हाथों को रगड़ना आंखों के लिए फायदेमंद होता है. जब आप अपनी हथेलियों को रगड़कर गर्म करते हैं तो इससे आंखों का तनाव दूर होता है. इससे आंखों के आसपास ब्लड फ्लो बेहतर होता है. जब आंखें थक जाएं तो अपनी हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखें, इससे काफी राहत मिलेगी.
  • सर्दी होगी दूर – सर्दियों में हाथों को आपस में रगड़ने से सर्दी दूर हो जाती है. काम करते समय जब हाथ ठंडे होने लगें तो उन्हें आपस में रगड़ें. इससे हाथों में रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में गर्मी भी पैदा होती है. सर्दियों में जब ठंडी हवा के कारण उंगलियां जमने लगती हैं तो यह एक कारगर व्यायाम साबित होता है. इससे हाथों की कठोरता कम हो सकती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.