हैजा के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

हैजा एक गंभीर बीमारी है, जो विब्रियो कोलेरा नामक बैक्टीरिया से होती है. यह बैक्टीरिया दूषित पानी या भोजन के माध्यम से फैलता है.

Published date india.com Published: October 5, 2024 6:06 AM IST
हैजा के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Cholera Disease: हैजा, एक ऐसा शब्द जो सुनते ही मन में गंदे पानी, डायरिया और मौत की तस्वीरें उभरने लगती हैं. यह बीमारी विब्रियो कोलेरा नामक बैक्टीरिया के कारण होती है, जो दूषित पानी और भोजन के माध्यम से फैलता है. दस्त, उल्टी जैसी समस्या होना हैजा का संकेत हो सकता है. दूषित पानी या खाने का बैक्टीरिया के संपर्क में आने से यह समस्या हो सकती है, जिसके कारण डायरिया और डिहाइड्रेशन होने की संभावना बढ़ जाती है.

हैजा हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. इसका गंभीर प्रभाव बच्चों में ज्यादा देखने को मिलता है. पॉल्यूशन और खराब खानपान के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है. इसका समय रहते इलाज न कराने से यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसे में इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है.

हैजा कैसे फैलता है?

  • हैजा एक ऐसी बीमारी है, जो गंदगी के कारण होती है. हैजा फैलने का सबसे आम कारण दूषित पानी का सेवन करना है. यह पानी नदियों, तालाबों, कुओं या नल के पानी से हो सकता है, जो बैक्टीरिया से संक्रमित हो चुका है.
  • इसके अलावा कच्चे या अधपके समुद्री भोजन, फल और सब्जियां भी हैजा के बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकते हैं. ऐसे में इन फलों और सब्जियों को अच्छे से न धोया जाए, तो इनका सेवन इस बीमारी कारण बन सकता है.
  • खुले में शौच करने से मल मिट्टी में मिल जाता है, जो पानी के स्रोतों को दूषित कर सकता है.

हैजा के लक्षण

  • दस्त
  • पेट से जुड़ी समस्याएं
  • उल्टी होना
  • पेट में दर्द और ऐंठन
  • तेज बुखार
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • डिहाइड्रेशन

हैजा से कैसे बचाव करें?

  • साफ और गुनगुना पानी पीने से इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है.
  • फलों और सब्जियों को उपयोग में लेने से पहले अच्छे से धो लें. इसके अलावा इन्हें अच्छी तरह से पकाकर खाएं.
  • भोजन करने से पहले और शौचालय का उपयोग करने के बाद हमेशा साबुन और पानी से हाथ धोएं.
  • हमेशा शौचालय का उपयोग करें और खुले में शौच से बचें.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.