Men's Health: पिता बनना चाहते हैं तो डाइट में ना जोड़ें ये 3 चीजें, स्पर्म काउंट हो सकता है कम

Diet Affect Sperm Count: यदि आप पिता बनने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि किन चीजों के सेवन से स्पर्म क्वालिटी प्रभावित हो सकती है.

Published date india.com Published: February 3, 2022 11:11 AM IST
Men's Health

Sperm Killer Foods: अच्छी सेहत के लिए डाइट का अच्छा होना भी जरूरी है. खासतौर पर तब जब पुरुष पिता बनने की योजना बना रहे हों. ऐसे में उन चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जो स्पर्म क्वालिटी (Sperm Quality) को बेहतर बनाए रख सकें. लेकिन गलत जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों (bad eating habits) के कारण पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है. ऐसे में पता होना चाहिए किन चीजों के सेवन से ऐसा होता है. न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist & Wellness Expert Varun Katyal) से जानें इन फूड्स के बारे में…

1 – प्रोसेस्ड मीट के सेवन से (Processed Meat)
अगर आप पिता बनने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में प्रोसेस्ड मीट का सेवन रुकावट बन सकता है. बता दें कि इसके सेवन से न केवल स्पर्म काउंट कम हो सकता है बल्कि हॉट डॉग, सालामी, बेकन आदि के सेवन से हृदय संबंधित समस्या (Heart Disease) भी उत्पन्न हो सकती हैं. ऐसे में स्पर्म की गतिशीलता बढ़ाने के लिए प्रोसेस्ड मीट को अपनी डाइट से निकालना होगा.

2 – फुल फैट डेरी प्रोडक्ट्स (Full Fat Dairy Products)
अगर आप डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन करते हैं तो यह भी आपके पिता बनने की योजना में रुकावट बन सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स में एस्ट्रोजन पाया जाता है, जो कि जानवरों से मिलता है. वहीं गाय के दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए स्टेरॉयड दिया जाता है, जिससे पुरुषों में स्पर्म की गुणवत्ता कम हो सकती है. ऐसे में आप अपनी डाइट में फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट की बजाय लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स (Low Fat Dairy Products) जोड़ सकते हैं.

3 – शराब का सेवन (Alcohol)
अधिकतर लोग शराब का सेवन करते हैं. हालांकि कभी-कभी या कम मात्रा में शराब का सेवन ठीक है. लेकिन यदि आप नियमित रूप से शराब पी रहे हैं तो ऐसा करना पिता बनने के रास्ते में रुकावट बन सकता है. इसके सेवन से शरीर में टेस्टोस्टेरोन प्रभावित होता है. साथ ही स्पर्म काउंट भी कम होने लगता है. ऐसे में शराब के सेवन से बचें.

नोट – ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि पुरुषों को अपनी डाइट संतुलित करनी जरूरी है वरना उनकी गलत डाइट के कारण स्पर्म क्वालिटी प्रभावित हो सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.