आंत के माइक्रोबायोम में परिवर्तन से हो सकता है रूमेटाइड गठिया : Study

शोधकर्ताओं ने आंत के माइक्रोबायोम में उन परिवर्तनों का पता लगाया है जिनके कारण रूमेटाइड अर्थराइटिस की शुरुआती होती है.

Published date india.com Published: November 9, 2024 10:26 AM IST
आंत के माइक्रोबायोम में परिवर्तन से हो सकता है रूमेटाइड गठिया : Study

शोधकर्ताओं ने आंत के माइक्रोबायोम में उन परिवर्तनों का पता लगाया है जिनके कारण रूमेटाइड अर्थराइटिस की शुरुआती होती है. इससे इस बीमारी का समय रहते उपचार संभव हो सकेगा. ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय और लीड्स टीचिंग हॉस्पिटल्स एनएचएस ट्रस्ट के शोधकर्ताओं ने एक शोध में पाया कि रोगियों में क्लिनिकल रूमेटाइड गठिया विकसित होने से लगभग 10 महीने पहले आंत में सूजन पैदा करने वाले बैक्टीरिया अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं.

इन निष्कर्षों से इस बीमारी के जोखिम वाले लोगों की पहचान करने में मदद मिलेगी. साथ ही निवारक और विशेष उपचार करने में भी मदद मिलेगी.

  • इतने लोगों पर रखी गई नजर-

इसको और बेहतर तरीके से समझने के लिए, शोधकर्ताओं ने रूमेटाइड अर्थराइटिस विकसित होने के जोखिम वाले 124 लोगों पर 15 महीने तक नजर रखी. इनमें से सात के हाल ही में बीमारी से पीड़ित होने का पता चला था जबकि 22 लोग स्वस्थ थे. पांच अलग-अलग समयों पर मल और रक्त के नमूनों का उपयोग करके आंत के माइक्रोबायोम प्रोफाइल में हो रहे परिवर्तनों का आकलन किया गया.

शोध में पाया गया कि रूमेटाइड अर्थराइटिस होने से तीन महीने पहले पीड़ितों ने जोड़ों में दर्द की शिकायत की और उनके शरीर में एंटी-साइक्लिक सिट्रुलिनेटेड प्रोटीन (एंटी-सीसीपी) नामक एंटीबॉडी पाई गई, जो स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती है.

  • सामने आई ये बात-

अध्ययन के दौरान, इस बीमारी के जोखिम वाले 124 लोगों में से 30 में रूमेटाइड अर्थराइटिस की समस्या विकसित हो गई. स्वस्थ तुलनात्मक समूह की तुलना में, उनकी माइक्रोबायोम में विविधता भी कम हो गई थी.

शोधकर्ताओं ने पाया कि गठिया के विकास के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले आनुवंशिक, रक्त और अन्य प्रकार के कारक भी माइक्रोबायोम में विविधता की कमी से गहरे जुड़े थे, जैसा कि स्टेरॉयड का उपयोग जुड़ा हुआ है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

शोधकर्ताओं ने कहा है कि आंत के माइक्रोबायोम में बदलाव काफी देर से आता है। यह अध्ययन सिर्फ निरीक्षण पर आधारित है तथा इस संबंध में और अध्ययन करने की जरूरत है.

input-आईएएनएस

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.