शरीर को किस तरह मिलता है सूर्य नमस्कार से फायदा? जान लिया तो जवानी से लेकर बुढ़ापे तक रहेंगे स्वस्थ

सूर्य नमस्कार काफी पुराना योगासन है. देखने में ये साधारण का योगासन लगता है मगर शरीर को इसके कई सारे फायदे होते हैं.

Published date india.com Updated: January 22, 2025 2:26 PM IST
शरीर को किस तरह मिलता है सूर्य नमस्कार से फायदा? जवानी से लेकर बुढ़ापा रहेगा स्वस्थ
शरीर को किस तरह मिलता है सूर्य नमस्कार से फायदा? जवानी से लेकर बुढ़ापा रहेगा स्वस्थ

Surya Namaskar Benefits: सूर्य नमस्कार के बारे में कई सारे लोग जानते हैं. मगर यह कोई साधारण योगासन नहीं है. इसका प्रभाव इतना ज्यादा है कि ये हर उम्र के लोगों को फायदा पहुंचाता है. इसमें किया जाने वाला हर एक आसन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. यह योगासन कंप्लीट पैकेज है, जिसमें लगभग कई सारे छोटे-बड़े योगासन कवर हो जाते हैं. इस योगासन का रोजाना अभ्यास करने से आपके शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं. आज हम जानेंगे कि डेली सूर्य नमस्कार करने से शरीर को किस तरह से फायदा मिलता है.

सूर्य नमस्कार करने के फायदे

1. लचीलापन लाए
सूर्य नमस्कार में इस्तेमाल होने वाला हर मूव शरीर को लचीला बनाने में मददगार साबित होता है. ये अकड़े हुए शरीर को धीरे धीरे लचीला बनाकर सभी तरह की परेशानियों को कम करता है. सुबह उठकर शरीर सुस्ती और नींद से भरा होता है, जिसमें सूर्य नमस्कार नई ऊर्जा लाकर शरीर को तरोताजा बनाता है.

2. मोटापा कम करे
जो लोग अनचाहे फैट से परेशान हैं, उनके लिए सूर्य नमस्कार किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है. सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करने से आपका शरीर कई तरीकों से मुड़कर अच्छी खासी कैलोरी बर्न करता है. इससे आपके शरीर में छिपा अनचाहा फैट अपने आप कम होने लगता है.

3. त्वचा में आए निखार
सूर्य नमस्कार सुबह सूर्य के सामने किया जाता है. सुबह की धूप शरीर के लिए बेहद लाभकारी होती है. ऐसे में ये आपके शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है. इसके अलावा सूर्य नमस्कार करते वक्त आपका ब्लड फ्लो काफी अच्छा हो जाता है, जिसकी वजह से आपकी त्वचा में भी निखार आता है.

4. महिलाओं के लिए फायदेमंद
महिलाओं में PCOS और PCOD की समस्या आम है. मगर इससे छुटकारा पाया जा सकता है. अगर महिलाएं अपने डेली रुटीन में सूर्य नमस्कार योगासन को जोड़ लेती हैं, तो उनकी PCOS और PCOD की समस्या खत्म हो सकती है. अनियमित पीरियड्स से लेकर मुहासों के लिए सूर्य नमस्कार काफी अच्छा ऑप्शन है.

इस तरह सूर्य नमस्कार योगासन हर किसी के लिए बहुत फायदेमंद है. ध्यान रखें, अगर किसी महिला को पीरियड के दौरान ज्यादा फ्लो या दर्द है तो उन दिनों में आप सूर्य नमस्कार ना करें. बाकी लोगों के लिए रोजाना सूर्य नमस्कार करना उनकी कई सारी बीमारियों को जड़ से दूर करने की क्षमता रखता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Health की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.